इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म 'रामसेतु', फिल्म मेकर्स ने लोगों को दिया ये सरप्राइज

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'रामसेतु' दिवाली 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

मुंबई, 18 जूनः बॉलीवुड एक्टर अक्षयकुमार पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। फिल्म 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद अब अक्षय कुमार पर हिट फिल्म देने का दबाव काफी बढ़ गया है। लगातार 2 फ्लॉप फिल्में देने के बाद अब अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। खबर थी कि अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'रामसेतु' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी, लेकिन अब फिल्म मेकर्स ने दर्शकों को सरप्राइज देते हुए इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की घोषणा की है।

ram setu

बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार मचाएंगे धमाल
जानकारी के अनुसार पहले मेकर्स ये सोच रहे थे कि अक्षय कुमार की लगातार 2 फिल्में फ्लॉप होने के बाद उनकी अपकमिंग फिल्म 'रामसेतु' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज करना चाहिए। लेकिन बाद में मेकर्स ने अपने प्लान में बदलाव करते हुए इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज करने का ऐलान किया है। फिलहाल इस फिल्म का नाम 'रामसेतु' ही रखा गया है लेकिन खबर है कि इस फिल्म के नाम में भी बदलाव किया जा सकता है। इस बारे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके फैंस को जानकारी दी है। तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में लिखा है- 'रामसेतु' सिनेमाघरों में रिलीज होगी, ओटीटी पर नहीं। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म रामसेतु थिएटर्स में रिलीज होगी, न कि किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, जैसा कि अभी तक सोशल मीडिया पर कयास लगाया जा रहा था। 'रामसेतु' दिवाली 2022 सिनेमाघरों में सेलिब्रेट करेगी, जैसा कि वादा किया गया था। प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा ने साफ कह दिया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अक्षय कुमार के फैंस के ये एक बड़ी खुशखबरी है। फिल्म 'रामसेतु' की कहानी एक आर्कियोलॉजिस्ट के बारे में है जिसका किरदार अक्षय कुमार निभा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म 'रामसेतु' भगवान राम के अस्तित्व से जुड़े तमाम सवालों के जवाब तलाशेगी। फिल्म का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं किया गया है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+