Pawan Singh को छोड़ किसके साथ चला अक्षरा सिंह का अफेयर? सामने रखा नए रिश्ते का सच, कौन है New BF?

Akshara Singh New Relationship: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने दिल की बात खुलकर रखी है और साफ कर दिया है कि अब वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। खास बात ये है कि उन्होंने अपने नए रिश्ते को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी
एक समय था जब भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की जोड़ी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती थी। दोनों के रिश्ते की शुरुआत फिल्मों की शूटिंग के दौरान हुई थी लेकिन ये रिश्ता अचानक खत्म हो गया जब पवन सिंह ने ज्योति सिंह से अरैंज मैरिज कर ली।

Akshara Singh

टूटे रिश्ते की यादें नहीं रखना चाहतीं अक्षरा सिंह

हालिया इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने साफ कहा है कि वह उस दौर को याद नहीं रखना चाहतीं। उनके मुताबिक वह फेज उनकी जिंदगी में काफी नेगेटिव था और अब वह उन बातों से पूरी तरह आगे बढ़ चुकी हैं। वह पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहती हैं।

'Pawan Singh ने 10 लड़कियों के साथ', आगबबूला हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- अब मुझसे कौन शादी करेगा?
'Pawan Singh ने 10 लड़कियों के साथ', आगबबूला हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- अब मुझसे कौन शादी करेगा?

पवन सिंह को लेकर क्या बोलीं अक्षरा सिंह?

जब अक्षरा सिंह से उनके एक्स बॉयफ्रेंड पवन सिंह को लेकर सवाल किया गया, तो एक्ट्रेस ने बेहद बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास विवादों पर ध्यान देने का समय नहीं है और वह अब सिर्फ अपने काम और मानसिक शांति पर फोकस करना चाहती हैं। उन्होंने ये भी इशारा किया कि अतीत की बातों को दोहराने का कोई मतलब नहीं है और बेहतर है कि इंसान अपनी एनर्जी भविष्य और वर्तमान पर लगाए।

नए रिश्ते में जुड़ चुकी हैं अक्षरा सिंह

-इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह ने ये भी स्वीकार किया कि उनकी जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल एक रिश्ते में हैं लेकिन अपने पार्टनर की पहचान उजागर नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने साफ कहा कि समय आने पर सबकुछ सामने आएगा।

-अक्षरा सिंह ने कहा- मैं इस रिश्ते को धीरे-धीरे समझना चाहती हूं और फिलहाल इसे निजी ही रखना पसंद करूंगी। प्यार हो रहा है और चल रहा है लेकिन अभी ये शुरुआती दौर में है।

शादी को लेकर क्या है अक्षरा सिंह का प्लान?

शादी को लेकर पूछे गए सवाल पर अक्षरा सिंह ने साफ कहा कि फिलहाल उनका ध्यान अपने रिश्ते को समझने पर है। उनका मानना है कि शादी जैसे फैसले से पहले पार्टनर को अच्छी तरह जानना बेहद जरूरी है। उन्होंने ये भी कहा कि वह जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहती हैं और सही समय आने पर ही शादी के बारे में सोचेंगी।

'अतीत में फंसी नहीं रहना चाहती'

अक्षरा सिंह ने अपने बयान में साफ तौर पर कहा है कि वह अतीत में फंसी नहीं रहना चाहतीं। उनका मानना है कि जिंदगी में आगे बढ़ना ही सबसे जरूरी है। उनके इस बयान से साफ है कि वह अब अपने पुराने रिश्ते के दर्द को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+