Akshara Singh ने गाया ऐसा गाना कि बेकाबू हो गए फैंस, तोड़ी कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

Akshara Singh: सिद्धार्थनगर में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। अक्षरा सिंह के प्रशंसक इतने बेकाबू हो गए कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान अक्षरा सिंह के फैंस ने कई कुर्सियां तोड़ दीं।

हालात बेकाबू होने पर अक्षरा सिंह द्वारा स्टेज से प्रशंसकों से कई बार शांति बनाने की अपील की गई लेकिन अक्षरा सिंह के प्रशंसक करने को तैयार नहीं थे। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अक्षरा सिंह 'चारो दूलहा में बड़का कमाल...' गाना गा रही हैं।

fans-went-out-of-control-at-akshara-singhs-event-lathicharged

स्टेज से अक्षरा सिंह के गाना गाते समय बेकाबू हुए उनके प्रशंसकों पर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाई जा रही हैं। हालांकि वन इंडिया हिंदी द्वारा वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है।

सिद्धार्थनगर जिले में चल रहे पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव के आखिरी दिन गुरुवार की रात भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह परफॉर्म करने पहुंची थीं। अक्षरा सिंह के मंच पर आते ही प्रशंसक उनके साथ फोटो लेने के लिए उतावले हो गए।

बताया जा रहा है कि अक्षरा सिंह हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते हुए गाना गाने लगीं। हालांकि, इस दौरान अक्षरा सिंह ने लोगों से जय श्री राम के नारे लगवाए और फिर भगवान राम का गाना गाना शुरू कर दिया। अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए लोग कुर्सियों पर खड़े होने लगे।

कुछ ही देर में भीड़ बेकाबू हो गई। बताया जा रहा है कि पहले कुर्सी पर खड़े होकर मोबाइल में वीडियो और फोटो लेने की बात को लेकर फैंस के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद लोगों ने कुर्सियां तोड़ना शुरू कर दिया। पुलिस ने काफी देर तक लोगों को समझाया लेकिन भीड़ बेकाबू हो गई जिसके चलते पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

यह भी बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में फैंस बेकाबू हो गए हों और हंगामा किया हों। इससे पहले भी अक्षरा सिंह के कई कार्यक्रमों में अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए फैंस आपस में भिड़ चुके हैं। यहां तक कि अक्षरा सिंह को कई बार कार्यक्रम छोड़कर जाना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+