Saif Ali Khan Case: 'मेरी जिंदगी बर्बाद हुई अब मैं प्लान', सैफ अली खान केस में पकड़े गए आकाश का सनसनीखेज बयान
Saif Ali Khan Case: सैफ अली खान केस में हर दिन नए मोड़ सामने आ रहे हैं। पुलिस ने जिस शरीफुल इस्लाम शहजाद को आरोपी बनाया था। उसके फिंगर प्रिंट हमले की जगह से मैच नहीं कर रहे हैं। मुंबई पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले छत्तीसगढ़ के आकाश कनौजिया को संदिग्ध के तौर पर पकड़ा था। आकाश को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 18 जनवरी को दुर्ग स्टेशन से हिरासत में लिया था।
शरीफुल को पकड़ने के बाद आकाश को पुलिस ने छोड़ दिया है। अब इस मामले में कनोजिया का बयान सामने आया है। उसने कहा, जब मीडिया में हमलावर के रूप में मेरी तस्वीरें देखीं तो मेरा पूरा परिवार हैरान रह गया। सभी की आंखों में आंसू थे। सैफ मामले में मुझे ही संदिग्ध समझा जा रहा था। मुंबई पुलिस की गलती ने मेरा पूरा जीवन बर्बाद कर दिया है। मेरी मूछें थी और सीसीटीवी में दिखाए गए शख्स की नहीं थी। पुलिस ने पहचानने में गलती की।

आकाश ने आगे कहा, मेरे पास पुलिस का कॉल आया और उन्होंने मुझसे पूछा मैं कहा हूं। जवाब में मैंने कहा मैं घर पर हूं, इसके बाद कॉल कट गया। मैं अपनी होने वाली दुल्हन से मिलने जा रहा था, तभी दुर्ग स्टेशन से मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। वहां से मझे रायपुर ले जाया गया। जहां पुलिस ने मेरे साथ मारपीट भी की। मेरे भाई के निधन हो गया था। जिसके बाद हमें विरार का घर बेच कर कफल परेड के एक चॉल में रहना पड़ा। मेरे ऊपर दो केस हैं दर्ज हैं, एक कफल परेड और दूसरा गुड़गांव में। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि मुझे संदिग्ध समझ लिया जाए और बाद में छोड़ दिया जाए। मैं प्लानिंग सैफ अली खान के घर के बाहर खड़े होकर नौकरी खोजने की प्लानिंग कर रहा हूं। क्योंकि उनके साथ जो हुआ, उस वजह से मैंने सबकुछ खो दिया है।












Click it and Unblock the Notifications