आकाश चौधरी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक्सीडेंट से सदमे में हैं एक्टर, गाड़ी की हुई ऐसी हालत

Akash Choudhary Car Accident: टीवी के फेमस सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' के लीड एक्टर आकाश चौधरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आकाश चौधरी ने खुद खुलासा किया है कि हाल ही में एक वेकेशन पर जाने के दौरान वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। आकाश चौधरी ने खुद बताया है कि वह अपने पालतू कुत्ते हेजल के साथ वेकेशन पर जा रहे थे जब उनकी कार का एक्सीडेंड हो गया। खबर है कि तेज स्पीड से आ रही एक ट्रक ने एक्टर की कार को टक्कर मार दी थी। हालांकि इस रोड एक्सीडेंट में आकाश चौधरी की जान बच गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीवी एक्टर आकाश चौधरी जब नवी मुंबई की एक ट्रैफिक लाइट पर खड़े तो तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। इस मामले में आकाश चौधरी ने कहा- इस रोज एक्सीडेंट में मुझे, मेरे ड्राउवर और मेरे पालतू कुत्ते को बड़ी चोट नहीं आई है। मैंने एक्सीडेंट के बाद ट्रक ड्राइवर को भी जाने दिया था।

Akash Choudhary

आकाश चौधरी हुए सड़क दुर्घटना के शिकार
आपको बता दें कि टीवी एक्टर आकाश चौधरी रिएलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 10' में भी नजर आ चुके हैं। आकाश एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने पालतू कुत्ते हेजल के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते के लिए पॉज ऑफ हेजल के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना रखा है। इस इंस्टाग्राम अकाउंट में वह अपने कुत्ते के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

ट्रक ने आकाश की कार को मारी टक्कर
आकाश चौधरी ने आजतक को दिए इंटरव्यू में कहा- मैं अपने पालतू डॉग के साथ कुछ समय बिताना चाहता था और अपने ड्राइवर के साथ अपनी कार में घर से निकल गया। हम नवी मुंबई रेड लाइट पर इंतजार कर रहे थे, तभी एक ट्रक आया और उसने हमें बुरी तरह से टक्कर मार दी। हम तीनों इस टक्कर से बुरी तरह से हिल गए। मैं थोड़ी देर के लिए शॉक्ड हो गया था। उन्होंने आगे कहा- मैंने सीट बेल्ट पहनी थी, इसलिए मुझे कुछ नहीं हुआ। फिर मैं कार से बाहर निकला और ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की। ट्क ड्राइवर ने कहा कि वह ठीक समय पर ब्रेंक नहीं लगा पाया था।

ट्रक ड्राइवर ने अपनी गलती मान ली थी
आकाश चौधरी ने कहा- ट्रक ड्राइवर ने अपनी गलती मान ली थी। उसने माफी मांगी और कहा कि वह एक गरीब आदमी है। आकाश ने बताया कि ऐसे में उन्होंने ट्रक ड्राइवर को कुछ नहीं कहा। आकाश ने कहा- ज्यादातर लोग ऐसी दुर्घटनाओं के बाद भाग जाते हैं, लेकिन उस ट्रक ड्राइवर ऐसा नहीं किया था। वह खड़ा था और अपनी गलती की माफी मांग रहा था। कुछ ही मिनटों में पुलिस भी आ गई थी और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन मैनें पुलिस को उसे गिरफ्तार करने से मना कर दिया और उसे जाने दिया था।

एक्सीडेंट में कार की हुई बुरी हालत
आकाश ने इंटरव्यू में आगे कहा- हमें कोई चोट नहीं लगी थी। हम तीनों ठीक थे। ऐसे में उस ड्राइवर को परेशान करने का कोई मतलब नहीं बनता था। आकाश के साथ हुई इस सड़क दुर्घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आकाश ने कहा- पूरी घटना मेरे लिए दर्दनाक थी। कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और मुझे अपनी कार के क्षतिग्रस्त होने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। मैं घर वापस गया, दूसरी कार ली और छुट्टियों के लिए वापस जा रहा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+