अजय देवगन के बर्थडे पर रिलीज हुआ 'मैदान' का ट्रेलर, फुटबॉल कोच बनकर छा गए एक्टर

Maidaan Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन आज यानी 2 अप्रैल को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। जी हां एक्टर की चर्चित फिल्म शैतान का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अमित शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म अजय देवगन का अलग अंदाज देखने को मिलेगा।

फिल्म शैतान में धमाल मचाने के बाद अब जल्द ही अजय देवगन अपनी अगली फिल्म मैदान से फैंस को इंप्रेस करने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक करेंगे। फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अजय देवगन अपनी पूरी टीम को जीताने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं।

Ajay Devgan

अजय देवगन अपनी टीम को जीताने के लिए उन प्लेयर्स को चुनते हैं जिनमें जोश और जज्बा हो। वह घूम-घूमकर इस तरह के प्लेयर्स को ढूंढ़ते हैं और इंडिया को अलग लेवल पर ले जाना चाहते हैं। सबसे ज्यादा बेहतरीन अजय देवगन का एक डॉयलाग है जिसमें वह कहते हैं कि, 'जो समझ नहीं आए, उसके बारे में बात नहीं करनी चाहिए।'

2 मिनट 7 सेकंड का ये ट्रेलर सच में दमदार है। जिसे देखने के बाद तमाम फैंस थिएटर में फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। बता दें कि, इस फिल्म की लंबे समय से शूटिंग चल रही थी लेकिन अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 'मैदान' बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म है। ये फिल्म 10 अप्रैल 2024 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। देखना होगा कि फैंस की तरफ से फिल्म को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+