Drishyam 3 Update: आ गई अजय देवगन की 'दृश्यम 3' की शूटिंग की तारीख, जानिए क्या है फिल्म की कहानी
Drishyam 3 Update: अजय देवगन ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इसमें उनकी कई फिल्म फ्रैंचाइज शामिल हैं। लेकिन 'दृश्यम' फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें एक ब्लॉकबस्टर करियर दिया है। अजय ने विजय सलगांवकर के रूप में दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई है। पिछले दिनों 'दृश्यम 3' पर काम करना शुरू कर दिया था। अब इस फिल्म की शूटिंग और बाकी चीजों के बारे में जानकारी सामने आई है।
पिंकविला की रिपोर्ट की माने तो अजय देवगन की ये थ्रिलर फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को फ्लोर पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। सोर्स ने बताया कि गांधी जयंती की तारीख 'दृश्यम' फ्रैंचाइज़ी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए वे 'दृश्यम' फ्रैंचाइज की इस आखिरी किश्त की जर्नी 2 अक्टूबर, 2025 से शुरू कर रहे हैं। यह एक मैराथन शेड्यूल होगा, जो महाराष्ट्र की रियल लोकेशन के साथ-साथ स्टूडियो में भी 3 महीने तक चलेगा। अजय देवगन ने फिल्म के लिए अपनी तारीखें पहले ही दे दी हैं।

सोर्स ने आगे बताया, 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। यह गांधी जयंती 2026 पर रिलीज होगी। स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है और मेकर्स फिलहाल डायलॉग ड्राफ्ट पर काम कर रहे हैं। 'दृश्यम' फैमिली के बाकी लोग फिर से एकजुट होंगे, जो विजय सलगांवकर की कहानी को एक निष्कर्ष पर पहुंचाएगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे। फिलहाल, यह जानकारी नहीं है कि 'दृश्यम 3' मलयालम फिल्म की रीमेक है या एक ओरिजनल स्क्रिप्ट है। क्योंकि मेकर्स एक समय में एक मूल ड्राफ्ट पर भी काम कर रहे थे। 'दृश्यम 3' पर आगे बढ़ने से पहले, अजय देवगन 'टोटल धमाल' और 'रेंजर' की शूटिंग पूरी करेंगे। अभिनेता के पास 'गोलमाल फाइव' और 'शैतान 2' भी हैं। जिनकी शूटिंग 2026 की पहली तिमाही से शुरू होने वाली है।
ऐसे में अजय देवगन की फ्रैंचाइज'दृश्यम' का तीसरा भाग 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग 2 अक्टूबर, 2025 से शुरू होने की उम्मीद है और इसमें पिछली फिल्मों की स्टार कास्ट के साथ कहानी को आगे बढ़ाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications