पति अजय देवगन को मिला बेस्‍ट एक्‍टर नेशनल अवार्ड, काजोल ने दिया ये रिएक्‍शन

नई दिल्‍ली, 22 जुलाई: 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की शुक्रवार को ऐलान किया गया। एक्‍टर अजय देवगन को तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्‍कार जीता। इसके साथ ही तान्‍हा जी अजय देवगन द्वारा निर्मित फिल्‍म उनकी इस फिल्‍म को और भी अवार्ड मिला है। इस फिल्‍म ने संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार भी जीता। दोहरी जीत पर अजय ने दी प्रतिक्रिया दी वहीं उनकी एक्‍ट्रेस पत्‍नी काजोल ने रिएक्‍शन दिया है।

पति अजय देवगन को अवार्ड मिलने पर काजोल ने दी ये प्रतिक्रिया

पति अजय देवगन को अवार्ड मिलने पर काजोल ने दी ये प्रतिक्रिया

इंस्‍टाग्राम पर काजोल ने तन्‍हाजी फिल्‍म की शूटिंग की फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा- टीम तन्हाजी ने 3 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। ये खुशी और गर्व से भरा पल है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अजय देवगन, संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म और
बेस्ट कॉस्टयूम @nachiketbarve लिखा।

अवार्ड मिलने पर अजय देवगन ने लिखी ये पोस्‍ट

अवार्ड मिलने पर अजय देवगन ने लिखी ये पोस्‍ट

वहीं अभिनेता अजय देवगन ने तान्‍हाजी फिल्‍म की अपनी टीम और दर्शकों के साथ-साथ अपने परिवार को भी धन्यवाद दिया। उन्‍होंने लिखा मैं सभी को धन्यवाद देता हूं, सबसे बढ़कर मेरी क्रिएटिव टीम, दर्शकों और मेरे प्रशंसकों का। मैं अपने माता-पिता और उनके आशीर्वाद के लिए सर्वशक्तिमान के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं। अन्य सभी विजेताओं को बधाई।

पहले भी जीत चुके हैं दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार

पहले भी जीत चुके हैं दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार

बता दें अजय देवगन ने ये अवार्ड साउथ एक्‍टर सूर्या के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। जिन्हें तमिल फिल्म सोरारई पोट्रु में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी दिया गया। अजय इससे पहले दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं - 1998 में ज़ख्म के लिए और 2002 में द लीजेंड ऑफ भगत सिंह के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+