Drishyam 2: घर बैठे फ्री में देख सकते हैं 'दृश्यम 2', इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। जानिए आप घर बैठे कब और कैसे इस फिल्म को देख सकते हैं।

Ajay Devgan Drishyam 2: अजय देवगन की साल 2022 की सबसे सुपरहिट फिल्म दृश्यम 2 के रिलीज होने का फैंस ने बेसब्री से इंतजार किया। फिल्म की कहानी और अजय देवगन की एक्टिंग ने फैंस को काफी इंप्रेस किया। यही वजह है कि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही धमाल मचाया और ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। अब फिल्म का मजा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी ले सकते हैं वो भी एकदम फ्री में। यहां जानिए, कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप इस फिल्म को देख सकते हैं।

Ajay Devgan

ओटीटी पर रिलीज हुई दृश्यम 2
सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया है। इस बात की जानकारी प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म का प्रोमो शेयर कर के दी है। आप में से अगर किसी के पास भी अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन है तो आप फ्री में घर बैठे आनलाइन दृ्श्यम 2 देख सकते हैं। जिन्होंने ने भी अब तक इस फिल्म को थिएटर में जाकर नहीं देखा वह अब अजय की इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का फ्री में लुफ्त उठा सकते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने मचाया धमाल
बता दें कि, अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 पिछले साल 18 नवंबर थिएटर में रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय खन्ना और तब्बू की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 238 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म अब भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

Recommended Video

      68th National Film Awards: Ajay Devgn और Suriya को मिला Best Actor Award | वनइंडिया हिंदी | *News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+