'Room में ले गया और फिर', 36 साल की ऐश्वर्या राजेश का छलका दर्द, फोटोग्राफर ने भाई के सामने कर डाली ऐसी हरकत
Aishwarya Rajesh Casting Couch: फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच की चर्चाएं नई नहीं हैं, लेकिन समय-समय पर सामने आने वाले अनुभव इस कड़वी सच्चाई को फिर उजागर कर देते हैं। अब साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश ने अपने शुरुआती दिनों का एक ऐसा अनुभव शेयर किया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।
ऐश्वर्या राजेश का शॉकिंग खुलासा
ऐश्वर्या राजेश ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में बताया है कि करियर की शुरुआत में उन्हें एक फोटोग्राफर की ओर से बेहद आपत्तिजनक मांग का सामना करना पड़ा था। उनके इस बयान ने लोगों को हैरान कर दिया है।

पॉडकास्ट में शेयर किया दर्दनाक अनुभव
ऐश्वर्या राजेश हाल ही में डिजिटल क्रिएटर निखिल विजयेंद्र सिम्हा के पॉडकास्ट में नजर आई थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। इस इंटरव्यू की एक क्लिप सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई, जिसमें अभिनेत्री ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया है।
'भाई को बाहर बैठाया, मुझे अंदर ले गया'
-ऐश्वर्या राजेश ने बताया कि उस समय वह बहुत कम उम्र की थीं और इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं। एक फोटोशूट के लिए वह अपने भाई के साथ गई थीं लेकिन फोटोग्राफर ने उनके भाई को बाहर बैठने के लिए कहा और उन्हें अंदर ले गया।
-ऐश्वर्या राजेश के अनुसार अंदर जाकर फोटोग्राफर ने उन्हें इनरवियर थमाते हुए कहा कि वह उनकी बॉडी देखना चाहता है। ये सुनकर वह अंदर तक हिल गई थीं।
एक्ट्रेस ने कहा- मेरे साथ गलत हो रहा था
-ऐश्वर्या राजेश ने बताया कि उस उम्र में उन्हें इंडस्ट्री की ज्यादा समझ नहीं थी और कुछ पल के लिए वह स्थिति को समझ नहीं पाई थीं लेकिन अचानक उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गलत हो रहा है। उन्होंने फोटोग्राफर से कहा कि उन्हें अपने भाई से पूछकर आना होगा। इसी बहाने वह वहां से बाहर निकल गई थीं।
-एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि इस घटना के बारे में उन्होंने कभी अपने भाई को नहीं बताया लेकिन उस दिन उन्हें अंदाजा हो गया था कि कई लड़कियों को ऐसे हालात से गुजरना पड़ता होगा।
कास्टिंग काउच पर फिर छिड़ी बहस
ऐश्वर्या राजेश के इस खुलासे के बाद एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। उनका ये अनुभव बताता है कि संघर्ष के दिनों में कलाकारों को किन-किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications