ऐश्‍वर्या राय ने स्‍टेज पर मणिरत्‍नम के छुए पैर, एक्‍ट्रेस के सादगी भरे अंदाज की हो रही तारीफ, देखें वीडियो

ऐश्‍वर्या राय ने स्‍टेज पर मणिरत्‍नम के छुए पैर, एक्‍ट्रेस की सादगी की हो रही तारीफ, देखें वीडियो

मुंबई, 27 सितंबर: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन की लंबे समय के अंतराल के बाद पोन्नियिन सेलवन में नजर आने वाली है। इस फिल्‍म के प्रमोशन के लिए एक कार्यक्रम में ऐश्‍वर्या राय ने स्‍टेज पर साउथ के फेमस डॉयरेक्टर की तारीफ करते हुए उनके पैर छु लिए। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस ऐश्‍वर्या की इस सादगी पर फिदा हो गए हैं।

ऐश्‍वर्या ने मणिरत्‍नम की जमकर की तारीफ

ऐश्‍वर्या ने मणिरत्‍नम की जमकर की तारीफ

ऐश्वर्या सोमवार को फिल्म के प्रचार के लिए स्‍टेज पर मणिरत्‍नम की जमकर तारीफ की। उन्होंने पोन्नियिन सेलवन को 'सुपर स्पेशल' फिल्म भी कहा।

मणिरत्नम ने ऐश्वर्या को फिल्म इंडस्‍ट्री में लॉन्च किया था

मणिरत्नम ने ऐश्वर्या को फिल्म इंडस्‍ट्री में लॉन्च किया था

मणिरत्नम ने ऐश्वर्या को फिल्म इंडस्‍ट्री में लॉन्च किया था। उन्होंने 1997 में अपनी फिल्म इरुवर से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने गुरु (2007) और रावण (2010) में उनके साथ काम किया। उन्होंने अब पोन्नियिन सेलवन 1 में मौका दिया।

ऐश्वर्या ने कहा ने तारीफ करते हुए बोली ये बात

ऐश्वर्या ने कहा ने तारीफ करते हुए बोली ये बात

ऐश्वर्या ने कहा

"यह फिल्म प्यार का श्रम है और हमारे गुरु मणि सर के साथ शुरू होती है। आपका पूरा आभार सर कि हम आपके ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं। फिल्‍म की रोमांचक, मोहक, दिलचस्प कहानी है। इसलिए कोई भी देख सकता है कि क्यों मणि सर जैसे फिल्म निर्माता इसे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में लाना चाहते हैं और हम कितने भाग्यशाली हैं कि हमें उनकी ड्रीम फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला। क्योंकि यह मणिरत्नम की शैली में में बनी है।"

तारीफ करने के बाद ऐश्वर्या ने उनके पैर छुए

ऐश्वर्या ने आगे कहा

"मुझे कई फिल्मों का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है, जो बड़ी फिल्‍में हैं, लेकिन मुझसे अक्सर पूछा जाता है कि यह कैसे खास है। यह इसलिए खास है क्‍यों‍कि ये एक मणिरत्नम फिल्म है और यही इसे सुपर स्पेशल बनाती है। तो फिर से धन्यवाद मणि सर जिन्‍होंने हमें ये मौका दिया । बहुत-बहुत धन्यवाद।"

ये तारीफ करने के बाद ऐश्वर्या ने उनके पैर छुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+