Aishwarya Rai की ये फिल्म सास जया बच्चन को नहीं आई थी पसंद, स्क्रीनिंग से बिना कुछ कहे ही निकल गई थीं बाहर
Aishwarya Rai News: बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसी दिलचस्प कहानियां हैं, जो काफी दिलचस्प होती हैं। सालों बाद भी लोग उन पर चर्चा करते हैं। ऐसा ही एक किस्सा जुड़ा है ऐश्वर्या राय, सलमान खान और अजय देवगन स्टारर सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से। इसी फिल्म के सेट पर सलमान और ऐश के बीच मोहब्बत की कहानी शुरू हुई थी। दोनों की केमिस्ट्री फिल्मी पर्दे पर भी जमकर सराही गई थी। 1999 में रिलीज से पहले जब फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, तो उसमें जया बच्चन भी शामिल हुई थीं।
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। वहीं इसके स्क्रीनिंग के दौरान जया बच्चन का रिएक्शन सबको चौंका गया था। खुद भंसाली ने एक इंटरव्यू में बताया कि स्क्रीनिंग के बाद जया बच्चन बिना कुछ कहे ही निकल गईं। उस वक्त मुझे लगा था कि शायद उन्हें फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई और मैं थोड़ा डर गया था।

Aishwarya Rai की जया बच्चन ने जमकर की थी तारीफ
संजय लीला भंसाली ने बताया कि जया बच्चन का रिएक्शन देखकर मुझे लगा कि उन्हें फिल्म अच्छी नहीं लगी है। भंसाली ने कहा, 'मैं उनके चुपचाप निकल जाने की वजह से दोबारा फोन भी नहीं कर पाया। कुछ दिन बाद जया जी ने मुझे फोन किया और कहा कि उन्हें फिल्म इतनी पसंद आई थी कि वो उस समय कुछ रिएक्ट नहीं कर सकीं।' भंसाली ने कहा कि उन्होंने खास तौर पर ऐश्वर्या की खूबसूरती और एक्टिंग स्किल की तारीफ की थी। जया बच्चन ने ही इस फिल्म को बर्लिन के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भेजे जाने की सिफारिश की थी।
यह भी पढ़ें: Jaya Bachchan के गुस्से का शिकार रेखा से पहले बनी थी ये एक्ट्रेस, तिकड़म लगा अमिताभ की फिल्म से कराया था बाहर!
Jaya Bachchan ने फिल्म को बताया था क्लासिक
'हम दिल दे चुके सनम' साल 1999 में रिलीज हुई थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। आज भी इसे बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है। ऐश्वर्या राय और सलमान खान की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अजय देवगन के किरदार को भी खूब सराहा गया। जया बच्चन ने खुद भी कई बार स्वीकार किया है कि उन्हें हम दिल दे चुके काफी पसंद आई थी और यह बॉलीवुड की क्लासिक लव स्टोरी में से एक है।
यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन के सामने ही Aishwarya Rai पर चिल्लाए थे सलमान खान, चुपचाप देखते रहे थे जूनियर बी!












Click it and Unblock the Notifications