Jaya Bachchan के गुस्से का शिकार रेखा से पहले बनी थी ये एक्ट्रेस, तिकड़म लगा अमिताभ की फिल्म से कराया था बाहर!
Jaya Bachchan News: बॉलीवुड की दुनिया में सितारों के बीच रिश्तों की कहानियां अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। 70 और 80 के दशक में फिल्मी दुनिया में लिंकअप और रिश्तों के साथ ही सितारों की आपसी दुश्मनी की भी खबरें खूब चर्चा में रहती थीं। एक दौर में अमिताभ बच्चन ने ग्लैमरस एक्ट्रेस परवीन बॉबी के साथ कई फिल्में की थीं और वो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुईं। कहा जाता है कि फिल्मी मैगजीन में दोनों के करीब आने की अफवाह भी छपी थी। इसके बाद जया बच्चन ने सिलसिला फिल्म से परवीन बॉबी को निकलवा दिया था।
कहा जाता है कि डायरेक्टर यश चोपड़ा की इस फिल्म में पहले परवीन बॉबी को कास्ट किया गया था। उस समय वह 70 के दशक की सबसे बोल्ड और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं और उनकी लोकप्रियता चरम पर थी। शूटिंग शुरू होने से पहले ही हालात ऐसे बने कि यश चोपड़ा को अपना फैसला बदलना पड़ा।

Jaya Bachchan ने परवीन बॉबी पर निकाला था गुस्सा
फिल्मी रिपोर्ट्स के अनुसार, जया बच्चन उस वक्त अपने निजी रिश्तों को लेकर काफी संवेदनशील थीं। अमिताभ बच्चन, रेखा और जया के बीच लव ट्राएंगल को लेकर काफी कुछ कहा जाता था। ऐसे में जया बच्चन नहीं चाहती थीं कि फिल्म में परवीन बॉबी भी काम करें। उन्होंने यश चोपड़ा से बात की और परवीन को निकलवाकर खुद फिल्म में लीड रोल में आ गई थीं। एक्टर रंजीत ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा था कि जब परवीन को फिल्म से निकाले जाने की खबर मिली, उस वक्त वह कश्मीर में थीं। वह लगातार रोए जा रही थी और मेरे बहुत पूछने पर उसने कहा था कि उसे फिल्म से निकाल दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Jaya Bachchan: बदल गईं जया बच्चन? पैपराजी को देख ये क्या करने लगीं एक्ट्रेस? उड़े लोगों के होश
सिलसिला फिल्म की कहानी ने गॉसिप को और बढ़ावा दिया था
सिलसिला वही फिल्म थी, जिसमें अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन एक साथ नजर आए थे। फिल्म की कहानी भी उनके वास्तविक जीवन से काफी मिलती-जुलती बताई जाती है। यही वजह थी कि इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि बॉलीवुड की गॉसिप कॉलम्स में भी तहलका मचा दिया। परवीन बॉबी की मौत के बाद अमिताभ बच्चन ने जरूर उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि वह बेहद ग्लैमरस और मेहनती एक्ट्रेस थीं। उनके निधन पर बिग बी ने शोक जाहिर करते हुए कहा था कि उनका ऐसे चला जाना किसी सदमे की तरह है।
यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को 200 लोगों ने दिया था खून, फिर हुई ऐसी हालत, 43 साल पुरानी गलती की सजा भुगत रहे हैं बिग बी












Click it and Unblock the Notifications