'ऐश्वर्या राय चिल्लाती हैं, ऐसा सलूक करती हैं', ये क्या बोल गए पति अभिषेक बच्चन? खोली पूर्व मिस वर्ल्ड की पोल
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों में शामिल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ समय से इस कपल के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही थीं।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता
यहां तक कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर चर्चा का हिस्सा बनी हुई थीं। आज भी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के कुछ पुराने इंटरव्यूज सोलह मीडिया पर वायरल हो जाते हैं, जिनमें दोनों ने एक-दूसरे के बारे में दिलचस्प बातें शेयर की थीं।

अभिषेक बच्चन का खेलों के प्रति जुनून
अभिषेक बच्चन सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि गेम्स के भी बड़े शौकीन हैं। उन्हें फुटबॉल खेलना और देखना दोनों बेहद पसंद है। यही वजह है कि वह इंडियन सुपर लीग की टीम चेन्नईयिन एफसी और प्रो कबड्डी लीग की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक भी हैं। एक्टिंग करियर के साथ-साथ उनका दिल हमेशा आउटडोर गेम्स की तरफ खिंचता है।
मैच में पत्नी ऐश्वर्या राय को ले जाना अभिषेक को क्यों पसंद नहीं?
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन जितना खेलों को लेकर उत्साहित रहते हैं, उतना ही वह मैच के दौरान ऐश्वर्या राय को अपने साथ ले जाने से बचते हैं। एक पुराने इंटरव्यू में अभिषेक ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उनकी पत्नी ऐश्वर्या जब भी स्टेडियम जाती हैं तो माहौल में जोश से ज्यादा शोर भर देती हैं। अभिषेक ने यहां तक कहा कि मैच के दौरान ऐश्वर्या किसी "स्पोर्ट्स गुंडा" जैसी हो जाती हैं।
ऐश्वर्या राय को है चिल्लाने की आदत
अभिषेक बच्चन ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ऐश्वर्या राय जब लाइव मैच देखती हैं, तो स्टेडियम में बैठकर खिलाड़ियों पर जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं। वह गेम में इतनी खो जाती हैं कि खिलाड़ी भी उनकी आवाज से प्रभावित हो जाते हैं। अभिषेक का मानना है कि यही वजह है कि उनके लिए पत्नी को मैच पर ले जाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
चिल्लाने की आदत मां जया बच्चन से मिली
अभिषेक बच्चन ने ये भी मजाकिया लहजे में बताया था कि ऐश्वर्या राय को ये चिल्लाने वाली आदत उनकी मां जया बच्चन से मिली है। जया बच्चन भी घर पर अक्सर बांग्ला में ऊंची आवाज में बातें करती हैं। शादी के बाद अभिषेक बच्चन ने ये महसूस किया था कि ऐश्वर्या राय भी मां की ही तरह घर पर जोर से बोलने की आदत रखती हैं।
ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी और परिवार
-साल 2007 में मुंबई में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी हुई थी। शादी से पहले अभिषेक की सगाई एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से हो चुकी थी, लेकिन वह रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया। ऐश्वर्या से शादी के बाद साल 2011 में इस कपल की जिंदगी में उनकी बेटी आराध्या बच्चन का आगमन हुआ, जिसने परिवार को और भी खूबसूरत बना दिया।
-इस तरह अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ से जुड़ी ये बातें लोगों को उनके रिश्ते का अलग ही पहलू दिखाती हैं। दोनों की बॉन्डिंग और मजाकिया अंदाज फैंस को हमेशा दिलचस्प लगता है।












Click it and Unblock the Notifications