Aishwarya Rai के करियर को इस फिल्म की वजह से लगा था ग्रहण! 3.5 साल में हुई तैयार लेकिन रही सुपरफ्लॉप
Aishwarya Rai Films: ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर सकीं। इस वजह से उनके करियर को काफी नुकसान हुआ था। ऐसी ही एक फिल्म थी जिसे पूरा होने में 3.5 साल का वक्त लग गया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी औंधे मुंह गिरी थी। इस फिल्म की वजह से ऐश के हाथ से कुछ अच्छे प्रोजेक्ट भी निकल गए थे। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान भी थे।
ऐश्वर्या राय की इस फिल्म का नाम जोश था जो साल 2000 में रिलीज हुई थी। उनके अपोजिट चंद्रचूड़ सिंह थे और उन्होंने शाहरुख खान की बहन का किरदार निभाया था। फिल्म में शाहरुख ने गोवा के एक मवाली का किरदार निभाया था। हॉलीवुड की वेस्ट साइड स्टोरी की कॉपी कर इसे बनाया गया, लेकिन दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई थी।

Aishwarya Rai को जोश की वजह से हुआ था नुकसान
ऐश्वर्या राय की इस फिल्म को पूरा होने में 3.5 साल का वक्त लग गया था और तय समय से ज्यादा वक्त तक शूटिंग चली थी। इस वजह से ऐश के हाथ से कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स भी निकल गए थे। इस फिल्म को न तो दर्शकों से ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिला और न ही क्रिटिक्स ने इसे सराहा था। हालांकि, ओरिजनल फिल्म वेस्ट साइड स्टोरी को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से खूब तारीफ मिली थी और फिल्म ने अलग-अलग कैटेगरी में 10 से ज्यादा अवॉर्ड जीते थे। हालांकि, इसका हिंदी रीमेक उस स्तर का नहीं बन सका और दर्शकों ने उसे नकार दिया।
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai के बाद कोर्ट क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? Amitabh Bachchan की याचिका से खड़ा हुआ नया कानूनी तूफान
Josh की वजह से ऐश्वर्या के हाथ से निकले थे कई प्रोजेक्ट
ऐश्वर्या राय ने फिल्म के फ्लॉप होने के बाद फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि जब कोई भी प्रोजेक्ट नहीं चलता है, तो दुख होता है। जोश के फ्लॉप होने का पूरी टीम को दुख था। फिल्म पूरी होने में 3.5 साल लग गए और इसमें उलझे होने की वजह से मुझे कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स को न भी कहना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद ऐश्वर्या और शाहरुख मोहब्बतें और देवदास जैसी फिल्मों में नजर आए थे और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थीं।
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai से दिल्ली में क्यों हुई थी 6 घंटे लंबी पूछताछ? बच्चन परिवार की बहू पर लगे हैं ये गंभीर आरोप












Click it and Unblock the Notifications