कौन है ज्यादा अमीर बहू ऐश्वर्या राय या सास जया बच्चन? खुला कमाई का कच्चा-चिट्ठा
Aishwarya Rai and Jaya Bachchan: पिछले कुछ समय से कहा जा रहा है कि पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ बच्चन परिवार की अनबन चल रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार से अलग रहती हैं और पति अभिषेक बच्चन के साथ उनके रिश्ते में खटास आ चुकी है।
जया बच्चन और ऐश्वर्या राय में मनमुटाव
इससे पहले भी कहा जाता रहा है कि ऐश्वर्या राय का उनकी सास जया बच्चन और ननद श्वेता बच्चन के साथ मनमुटाव चल रहा है। हालांकि इन सभी बातों में कितनी सच्चाई है ये किसी को नहीं पता। लेकिन चर्चा का बाजार गर्म है। यहां तक कि सास और बहू की संपत्ति और कमाई को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।

लोग जानना चाहते हैं कि सास जया बच्चन या फिर बहू ऐश्वर्या राय कौन है ज्यादा अमीर?
2007 में हुई थी ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की शादी
ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की थी। दोनों की एक 12 साल की बेटी आराध्या भी है। भले ही ऐश्वर्या राय अब फिल्मों में कम नजर आती हों लेकिन लोग उनकी खूबसूरती के आज भी दीवाने हैं। ऐश्वर्या राय ने सबसे पहले मॉडलिंग से ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री की थी।
साल 1997 में ऐश्वर्या राय ने की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत
ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में फिल्म 'इरुवर' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपने मेहनत के दम पर सफलता की ऊंचाइयों को छुआ है। इतने सालों तक मेहनत कर ऐश्वर्या राय ने अपनी करोड़ों की संपत्ति बनाई है।
ऐश्वर्या राय बच्चन की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय की कुल संपत्ति करीब 100 मिलियन डॉलर यानी 828 करोड़ रुपये के आसपास है। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के साथ साथ ब्रैंड एंडोर्समेंट भी करती हैं जिससे उनकी काफी मोटी कमाई होती है। ऐश्वर्या राय बच्चन कई बड़े ब्रांड के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के ऐड करती हैं जिससे उनको सालाना करोड़ों की कमाई होती है।
सालाना कमाती हैं 100 करोड़ रुपए
ऐश्वर्या राय शादी के बाद भले ही कम फिल्मों में नजर आई हों लेकिन एक फिल्म के लिए वह 10 से 12 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। उन्हें सिर्फ ब्रैंड एंडोर्समेंट से ही एक साल में करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई हो जाती है। ऐश्वर्या राय बच्चन किसी भी ब्रैंड के एंडोर्समेंट के शूट के लिए एक दिन का 6 से 7 करोड़ रुपये वसूलती हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन कई इंटरनेशनल ब्रैंड का चेहरा हैं। इससे उनकी करोड़ों की कमाई होती है।
जया बच्चन की कुल संपत्ति
साल 1973 में जया बच्चन ने महानायक अमिताभ बच्चन से शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे, अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन हैं। बच्चों के पैदा होने के बाद ही जया बच्चन ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। वह परिवार को अपना पूरा समय देने लगी थीं। इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्यसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में जया बच्चन ने अपनी संपत्ति 68 करोड़ रुपए बताई है।
28 करोड़ की ज्वैलरी की मालकिन हैं जया बच्चन
जया बच्चन के पास 12 लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं जिनकी कीमत लाखों में है। साथ ही मुंबई के जुहू इलाके में जया बच्चन के नाम पर एक आलीशान बंगला भी है जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपए के आसपास है। इतना ही नहीं जया बच्चन के पास 28 करोड़ रुपए की कीमत की ज्वैलरी भी मौजूद है। इसके अलावा उनके नाम पर दुबई के एक बैंक में करीब 7 करोड़ रुपए जमा हैं। ज्वैलरी के अलावा जया बच्चन के पास 39 करोड़ रुपए की कृषि भूमि लखनऊ के काकोरी और भोपाल में मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications