मरने के बाद किसे मिलेगी अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी? संपत्ति और विल को लेकर बिग बी का बड़ा खुलासा

Amitabh Bachchan Property: अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार इस समय खबरों में छाया हुआ है। खबरों की मानें तो बहू ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि ऐश्वर्या राय को इसी बीच बेटी आराध्या के साथ जलसा में स्पॉट किया गया था।

'जलसा' पहुंची थीं बहू ऐश्वर्या राय
लंबे समय बाद ऐश्वर्या राय को जलसा के बाहर देखकर लोगों ने कहा कि वह तलाक के बाद का सेटलमेंट फाइनल करने के लिए ससुराल वालों के पास पहुंची हैं। इन सबके बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी को लेकर बात की है।

Amitabh Bachchan Property

अमिताभ बच्चन की संपत्ति किस तरह से बांटी जाएगी
अमिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मौत के बाद उनकी संपत्ति किस तरह से बांटी जाएगी। साल 2011 में एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने अपनी वसीयत में अपने बच्चों की परवरिश समान दृष्टिकोण से करने की बात कही थी।

'मेरी पूरी संपत्ति दोनों बच्चों को मिलेगी'
उस इंटरव्यू में ही अमिताभ बच्चन ने बताया था कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने बच्चों श्वेता बच्चन नंदा और अभिषेक बच्चन के बीच बराबर-बराबर बांटेंगे। रेडिफ को दिए गए एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने कहा था- मैंने एक बात तय कर ली थी कि मैं अपने दोनों बच्चों के बीच कोई भेदभाव नहीं करूंगा।

'मैं अपने दोनों बच्चों में भेदभाव नहीं करता'
बिग बी ने कहा था- जब मैं मर जाऊंगा, तो मेरे पास जो कुछ भी होगा, वह मेरी बेटी और मेरे बेटे के बीच बराबर-बराबर बंट जाएगा, कोई भेदभाव नहीं होगा। जया और मैंने बहुत पहले ही यह तय कर लिया था। हर कोई कहता है कि लड़की 'पराया धन' होती है, यानी वो अपने पति के घर चली जाती है, लेकिन मेरी नजर में वो हमारी बेटी है और उसे अभिषेक के समान ही अधिकार है।

बेटी श्वेता बच्चन नंदा को मिला 'प्रतीक्षा' बंगला
आपको बता दें कि पिछले साल अमिताभ बच्चन ने अपना बंगला प्रतीक्षा अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा के नाम कर दिया है। इस बंगले की कीमत 50 करोड़ रुपये के आसपास है। इसी बातचीत में अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह अभिषेक को एक दोस्त की तरह मानते हैं।

'मेरा बेटा नहीं बल्कि मेरा दोस्त होगा'
बिग बी ने कहा था- मैंने अभिषेक के जन्म से बहुत पहले ही तय कर लिया था कि अगर मेरा बेटा होगा तो वह सिर्फ मेरा बेटा नहीं बल्कि मेरा दोस्त होगा। जिस दिन उसने मेरे जूते पहनने शुरू किए, वह मेरा दोस्त बन गया। इसलिए अब मैं उसे एक दोस्त की तरह मानता हूं। मैं उसे बहुत कम ही बेटे की तरह देखता हूं।

'मैं एक पिता की तरह अभिषेक की चिंता करता हूं'
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा था- मैं एक पिता की तरह अभिषेक की चिंता करता हूं, मैं एक पिता की तरह उसकी देखभाल करता हूं और मैं उसे एक पिता की तरह सलाह देता हूं, लेकिन जब हम बात करते हैं, तो हम दोस्तों की तरह बात करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+