1500 रुपए कमाने के लिए ऐश्वर्या राय ने किया था ऐसा काम, फिर हुई पैसों की बरसात, जानें कुल कमाई
Aishwarya Rai: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती के साथ साथ दमदार अभिनय के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। साल 1994 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था, जिससे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गई थीं।
करोड़ों की मालकिन हैं ऐश्वर्या राय
आपको बता दें कि फिल्मों में कदम रखने से पहले ही ऐश्वर्या राय ये बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुकी थीं और जैसे ही उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की, वह एक ग्लोबल स्टार बनकर उभरीं। ऐश्वर्या राय आज भले ही करोड़ों की मालकिन हैं, लेकिन करियर की शुरुआत में उन्हें बेहद कम पैसे मिलते थे।

ऐश्वर्या राय को पहले फोटोशूट के लिए मिले थे 1500 रुपए
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिस वर्ल्ड बनने से पहले साल 1992 में ऐश्वर्या राय ने एक विज्ञापन कंपनी के लिए फोटोशूट करवाया था, जिसके लिए उन्हें केवल 1500 रुपये मिले थे। उस समय ऐश्वर्या राय सिर्फ 18 साल की थी।
-ये फोटोशूट ऐश्वर्या राय ने सोनाली बेंद्रे, निकी अनेजा और तेजस्विनी कोल्हापुरे के साथ किया था। उस दौर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थीं, जिनमें ऐश्वर्या राय पारंपरिक सलवार-सूट में नजर आ रही थीं। साल 2022 में एक एक्स यूजर ने इन तस्वीरों को शेयर कर लिखा था कि उस फैशन कैटलॉग क 30 साल हो गए हैं।
1997 में शुरू किया था फिल्मी करियर
आपको बता दें कि साल 1997 में फिल्मी करियर की शुरुआत करने के बाद ऐश्वर्या राय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हम दिल दे चुके सनम, देवदास, जोधा अकबर और गुरु जैसी सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें एक फेमस एक्ट्रेस बना दिया। उनका करियर अब तक 28 साल से अधिक लंबा हो चुका है और वो आज भी बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं।
करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं ऐश्वर्या राय
-बॉलीवुड में सफल करियर के साथ ऐश्वर्या राय ने अपार संपत्ति भी अर्जित की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 900 करोड़ रुपये के आसापस है, जिससे वह भारत की दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस बन चुकी हैं। उनसे आगे सिर्फ 90 के दशक की लोकप्रिय हीरोइन जूही चावला हैं, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 4600 करोड़ रुपये आंकी जाती है।
-जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की थी। दोनों की एक 12 साल की बेटी आराध्या भी है। भले ही ऐश्वर्या राय अब फिल्मों में कम नजर आती हों लेकिन लोग उनकी खूबसूरती के आज भी दीवाने हैं।
पूर्व मिस वर्ल्ड ब्रैंड एंडोर्समेंट से करती हैं मोटी कमाई
-ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी कातिलाना आंखों से भी लोगों पर जादू चला देती हैं। ऐश्वर्या राय ने सबसे पहले मॉडलिंग से ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री की थी। ऐश्वर्या राय बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के साथ साथ ब्रैंड एंडोर्समेंट भी करती हैं जिससे उनकी काफी मोटी कमाई होती है।
-ऐश्वर्या राय बच्चन कई बड़े ब्रांड के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के ऐड करती हैं जिससे उनको सालाना करोड़ों की कमाई होती है। ऐश्वर्या राय शादी के बाद भले ही कम फिल्मों में नजर आई हों लेकिन एक फिल्म के लिए वह 10 से 12 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। उन्हें सिर्फ ब्रैंड एंडोर्समेंट से ही एक साल में करीब 90 करोड़ रुपये की कमाई हो जाती है।
-ऐश्वर्या राय बच्चन किसी भी ब्रैंड के एंडोर्समेंट के शूट के लिए एक दिन का 6 से 7 करोड़ रुपये वसूलती हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन कई इंटरनेशनल ब्रैंड का चेहरा हैं। इससे उनकी करोड़ों की कमाई होती है।
मुंबई और दुबई में आलीशान घर
-आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन का बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 5 बीएचके वाला आलीशान अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट को उन्होंने साल 2015 में खरीदा था, जिसकी कीमत 21 करोड़ रुपये के आसपास है।
-वहीं मुंबई के वर्ली इलाके में भी ऐश्वर्या राय बच्चन का एक लग्जरी अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 41 करोड़ रुपये है। इसके अलावा दुबई के सेंचुरी फॉल्स में ऐश्वर्या राय ने एक लग्जीरियस विला खरीद रखा है जिसकी कीमत 15.6 करोड़ रुपये है।
ऐश्वर्या राय को महंगी गाड़ियों का शौक
ऐश्वर्या राय बच्चन के पास कई महंगी और लग्जीरियस गाड़ियां मौजूद हैं। उनके पास 7.95 करोड़ की रोल्स रॉयस घोस्ट कार है जिसे उन्होंने कुछ साल पहले ही खरीदा था। इसके अलावा ऐश्वर्या राय के पास लेक्सस एलएक्स 570 (2.33 करोड़) और ऑडी ए8 एल (1.56 करोड़) रुपये की कार मौजूद है। वह अपनी अलग कार में ही घूमना पसंद करती हैं। वह बच्चन परिवार की गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications