ऐश्वर्या राय ने पहले बॉयफ्रेंड को दिया था धोखा? कौन था वो शख्स जिसे छोड़ पहुंची थीं सलमान खान के पास? जानें सच

Aishwarya Rai First Boyfriend: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस बन गई हैं। सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय की कुल संपत्ति इस समय 900 करोड़ रुपए से अधिक है।

सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन बन गई हैं ऐश्वर्या राय
आपको बता दें कि एक्टिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट करने के साथ साथ ऐश्वर्या राय बिजनेस की दुनिया में भी एंट्री कर चुकी हैं। अपने इनवेस्टमेंट की वजह से वह बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

Aishwarya Rai First Boyfriend

ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ

ऐश्वर्या राय एक्टिंग से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। कुछ समय पहले तक उनका और अभिषेक बच्चन का रिश्ता लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही थीं।

सलमान खान और ऐश्वर्या की अधूरी मोहब्बत

ऐसे में ऐश्वर्या राय की शादी से पहले की लव लाइफ भी लोगों के लिए हॉट टॉपिक बना हुआ था। फिल्मी गलियारों में ये किसी से छिपा नहीं है कि ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी करने से पहले सलमान खान को डेट किया था। दोनों की प्रेम कहानी जितनी फिल्मी नजर आती थी, उसका अंत उतना ही दुखद रहा था। ये रिश्ता बेहद तनावपूर्ण मोड़ पर खत्म हुआ था। यहां तक कि आज भी दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते नजर आते हैं।

विवेक ओबेरॉय के साथ भी जुड़ा नाम

सलमान खान के बाद, ऐश्वर्या राय का नाम एक समय पर विवेक ओबेरॉय के साथ भी जोड़ा गया था। दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं सका। कुछ विवादों और गलतफहमियों की वजह से दोनों अलग हो गए थे।

कौन था ऐश्वर्या राय का पहला प्यार?

-कम ही लोग जानते हैं कि फिल्मों में कदम रखने से पहले ऐश्वर्या का दिल मॉडल राजीव मूलचंदानी पर आया था। मॉडलिंग के दिनों में दोनों की मुलाकात हुई थी और वहीं से उनका रिश्ता शुरू हुआ था। कहा जाता है कि दोनों ने कई फैशन शोज और फोटोशूट साथ किए थे और इसी दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई थी।

-राजीव मूलचंदानी उस समय इंडस्ट्री के टॉप मॉडल्स में गिने जाते थे और ऐश्वर्या राय भी तेजी से स्टारडम की ओर बढ़ रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या राय को जैसे ही बॉलीवुड से बड़े ऑफर्स मिलने लगे, उन्होंने करियर को प्राथमिकता देते हुए राजीव से दूरी बना ली थी। कई रिपोर्ट्स में तो दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय ने अपने पहले बॉयफ्रेंड को धोखा दे दिया था।

मॉडलिंग से फिल्मों तक का सफर

-ऐश्वर्या राय ने मॉडलिंग की दुनिया से अपनी पहचान बनानी शुरू की थी। कोका-कोला के ऐड में वह आमिर खान के साथ नजर आई थीं और इस विज्ञापन ने उन्हें रातोंरात पॉपुलर बना दिया था। फिर साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर उन्होंने अपनी पहचान को इंटरनेशनल स्तर पर मजबूत किया।

-इसके बाद ऐश्वर्या राय को लगातार फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे और साल 1997 में बॉबी देओल के साथ फिल्म 'और प्यार हो गया' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

राजीव मूलचंदानी का सफर

जहां ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं, वहीं राजीव मूलचंदानी ने भी मॉडलिंग के बाद फोटोग्राफी और प्रोडक्शन की ओर रुख किया। वह कई फैशन शोज और ब्रांड कैंपेन का हिस्सा रहे थे लेकिन उनकी पहचान ऐश्वर्या राय के मुकाबले कम ही बनी।

ऐश्वर्या राय की जिम्मेदारी

आज भले ही ऐश्वर्या राय बच्चन एक सफल एक्ट्रेस, बहू और मां के रूप में देखी जाती हैं, लेकिन उनका अतीत कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है। करियर के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा का विषय बनी रही है। समय-समय पर उनके पुराने रिश्ते खबरों में आते रहे हैं, लेकिन उन्होंने हर मुश्किल को पीछे छोड़कर खुद को साबित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+