रैंप वॉक पर Aishwarya Rai का लुक देख फैंस रह गए दंग, ट्रोलर्स बोले- 'ये चेहरे का क्या हाल कर लिया'

ऐश्वर्या राय इन दिनों पैरिस फैशन वीक में अपना जलवा बिखेर रही हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस का चेहरा देखकर लोग उन्हें काफी बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

Aishwarya Rai Paris Fashion Week 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय लॉरियल की ब्रैंड एम्बेसडर हैं। एक्ट्रेस हर साल इस ब्रैंड के फैशन वीक में शामिल होती हैं। इस बार फिर हर साल की एक्ट्रेस ने रैंप वॉक कर अपना जलवा बिखेरा। लेकिन हैरानी की बात ये है कि ऐश्वर्या का यह लुक किसी को खास पसंद नहीं आया।

ऐश्वर्या राय ने हर बार की तरह इस बार भी अपनी क्यूट स्माइल के साथ गोल्डन कलर के आउटफिट में शानदार रैंप वॉक किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का जबरदस्त कॉन्फिडेंस देख फैंस उनके दीवाने हो गए। जब ऐश्वर्या अपने हुस्न का जलवा बिखेरने रैंप पर उतरीं तो उन्होंने सभी को फ्लाइंग किस दिया और आंख भी मारी।
ऐश्वर्या राय की इन अदाओं पर एक बार फैंस दिल हार बैठे। एक्ट्रेस अपने गोल्डन आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Aishwarya Rai

हालांकि सोशल मीडिया पर उन्हें बढ़े हुए वजन की वजह से ट्रोल भी किया गया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, एक यूजर ने लिखा- 'ये अपना टमी क्यों कवर कर रही हैं?' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'इनका वजन बढ़ गया है।' वहीं एक यूजर ने एक्ट्रेस के इस लुक को बकवास बताया। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, 'ये चेहरे पर क्या करा लिया।'

ऐश्वर्या राय की पेरिस फैशन वीक से कई फोटोज और वीडियो वायरल हो रही है। एक तस्वीर में एक्ट्रेस बेटी आराध्या और अरबपति मॉडल केंडर जेनल के साथ पोज देती हुई नजर आई। तीनों ने फ्रेम में प्यारी सी स्माइल के साथ पोज दिया। इस फोटो में ऐश्वर्या से ज्यादा उनकी बेटी लाइमलाइट बटोर रही हैं। बता दें कि एक्ट्रेस को सपोर्ट करने के लिए आराध्या भी पेरिस पहुंची।

बता दें कि, ऐश्वर्या राय के अलावा इस बार बच्चन परिवार की नातिन नव्या नवेली नंदा ने रैंप वॉक किया। उन्हें चीयर करने मां श्वेती बच्चन और नानी जया बच्चन पहुंची। श्वेता ने बेटी के साथ कई सारी फोटोज शेयर की लेकिन किसी भी तस्वीर में भाभी ऐश्वर्या नजर नहीं आई। ऐसे में फैंस उनको बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+