फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' से ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक हुआ रिलीज, रानी नंदिनी के रूप में लग रही हैं खूबसूरत
फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' से ऐश्वर्या राय बच्चन का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। पहला पोस्टर रिलीज होने के बाद से ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। रानी नंदिनी के रूप में ऐश्वर्या राय बच्चन बहुत ही खूब
मुंबई, 6 जुलाईः बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय एकबार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। ऐश्वर्या राय करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। आज इस फिल्म के निर्माताओं ने ऐश्वर्या राय बच्चन की रानी नंदिनी के रूप में पहले लुक को रिलीज किया है। फिल्म से ऐश्वर्या राय बच्चन का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। पहला पोस्टर रिलीज होने के बाद से ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। रानी नंदिनी के रूप में ऐश्वर्या राय बच्चन बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। लोगों को उनका ये लुक बहुत ही पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर जमकर ऐश्वर्या राय के इस लुक की तारीफ हो रही है। लोग उन्हें रानी के रूप में काफी पसंद कर रहे हैं।

रानी नंदिनी का लुक जारी
फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' के पोस्टर में देख सकते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने साड़ी पहनी हुई है। उनके लुक को हैवी ज्वैलरी से सजाया गया है और उनके लंबे बालों को खुला रखा गया है। फिल्म मेकर्स ने ऐश्वर्या राय बच्चन का पोस्टर शेयर करते हुए उनका इंट्रोडक्शन भी बेहद खास अंदाज में दिया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म के पहले पोस्टर को शेयर करते हुए फिल्म मेकर्स ने लिखा है- प्रतिशोध का एक खूबसूरत चेहरा है! पझुवूर की रानी नंदिनी से मिलें! हैशटैग पीएस1, 30 सितंबर को तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आपक बता दें कि फिल्म के इस पोस्टर ने ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस को पूरी तरह से प्रभावित किया है।
वायरल हो रहा है फिल्म का पोस्टर
सोशल मीडिया पर लोग जमकर इस पोस्टर पर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- भारतीय सिनेमा की रानी वापस आ गई है। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- वाह यह वही था जिसका हम इंतजार कर रहे थे, गॉर्जियस ऑफ ब्यूटी। आपको बता दें कि फिल्म पोन्नियिन सेलवन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन करीब चार साल से अधिक समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अपनी इस फिल्म को लेकर ऐश्वर्या राय काफी उत्साहित भी हैं।
30 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' के डायरेक्टर मणिरत्नम हैं। यह फिल्म इसी नाम से प्रकाशित हुए तमिल उपन्यास पर आधारित है, जिसे दिग्गज लेखक कल्कि ने लिखा है। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा चियान विक्रम, तृषा, जयम रवि, लाल, जयराम, पार्थिबन, कार्थी, प्रभु और प्रकाश राज भी नजर आएंगे। फिल्म दो पार्ट में सिनेमाघरों में रिलीज होगी और पहला पार्ट इस साल 30 सितंबर को पांच भाषाओं- तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में बड़े पर्दे पर रिलीज होगा।












Click it and Unblock the Notifications