अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस नाक रगड़कर इस महिला से मांग रहे हैं माफी, क्यों?
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक की अफवाहें चर्चा में हैं। आए दिन उनके अनबन और तलाक की खबरों से खबरों का बाजार गर्म रहता है। लेकिन 5 फरवरी को इस पर विराम लग गया था। दरअसल, अभिषेक ने 5 फरवरी को अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस और अभिषेक की पत्नी ऐश्वर्या ने उनकी बचपन की तस्वीर शेयर कर स्पेशल पोस्ट शेयर किया।
ऐश्वर्या राय ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, खुशहाली, अच्छी सेहत, प्यार और रोशनी के साथ भगवान का आशीर्वाद।" इसके बाद से ही तलाक की खबरों पर विराम लगा। लेकिन अब ऐश्वर्या के फैंस एक महिला से मांफी मांग रहे हैं। कौन है वो महिला और क्यों मांग रहे हैं मांफी? पढ़िए ये पूरी खबर।

दरअसल, ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक खबरें आने के बाद इसका जिम्मेदार सभी एक्ट्रेस निम्रत कौर को मान रहे थे। रिपोर्ट्स में भी बताया जा रहा है था कि अभिषेक की निम्रत से नजदीकियां बढ़ रहीं थी। इसी वजह से उन्होंने ऐश्वर्या को छोड़ने का फैसला किया। निम्रत और अभिषेक ने साथ में दसवीं नाम की फिल्म की थी। तभी दोनों मिले थे। यहीं से दोनों के नजदीकियां बढ़ीं थी। उनका काम देखकर अमिताभ बच्चन ने भी पत्र लिखा था। जैसे ही अभिषेक का नाम निम्रत के साथ जुड़ा तो लोग उन्हें भला बुरा कहने लगे। यहां तक की उन्हें ही इसका जिम्मेदार मानने लगे थे। लेकिन अब वही फैंस निम्रत कौर से माफी मांग रहे हैं।
फेसबुक पर बेस्ट मूवी सीन नाम के अकाउंट से पोस्ट शेयर की गई है। इसमें उन्होंने दावा करते हुए लिखा, ऐश्वर्या ने अभिषेक को बर्थडे विश किया और लोगों ने निम्रत कौर से माफी मांगी। अब फैंस को भी उम्मीद है कि तलाक की चर्चा पर स्थाई रोक लग जाएगी। बता दें, तलाक की खबरों पर कभी भी ऐश्वर्या और अभिषेक ने रिएक्ट नहीं किया था।












Click it and Unblock the Notifications