ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की शादी में खर्च हुए थे इतने रुपए, अमिताभ बच्चन की जेब से निकले थे इतने पैसे
Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच की खटास अब बढ़ती जा रही है। बिच्चन परिवार के साथ बहू ऐश्वर्या की अनबन की खबरें लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ऐसे कई सबूत लोगों के सामने आ रहे हैं जिन्हें देखने के बाद यकीन हो रहा है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का जल्द ही तलाक हो सकता है।
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन का रिश्ता
हाल ही में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी सामरोह में पूरा बच्चन परिवार पहुंचा था लेकिन बहू ऐश्वर्या राय ने अपने ससुराल वालों के साथ पार्टी में एंट्री नहीं की। यहां तक कि पार्टी में ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार के साथ कोई फोटो भी नहीं खिंचवाई।

साल 2007 में हुई थी अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी
आपको बता दें कि साल 2007 में अभिषेक बच्चन ने अपनी लेडी लव ऐश्वर्या राय से बड़ी ही धूमधाम से शादी की थी। वहीं दोनों की एक प्यारी बेटी आराध्या भी है। ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी को बॉलीवुड की बड़ी और शाही शादियों में से एक माना जाता है।
कपल की शादी में खर्च हुए थे 8 करोड़ रुपए
आज तक की रिपोर्ट के अनुसार साल 2007 में जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी हुई थी तो उसमें करीब 8 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी पर जो गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी उसकी कीमत 75 लाख रुपए थे। अमिताभ बच्चन ने भी अपने बेटे की शादी के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए थे।
अपार्टमेंट की बालकनी में अभिशेक ने किया था प्रपोज
जानकारी के अनुसार अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में ही ऐश्वर्या राय को न्यूयॉर्क के अपार्टमेंट की बालकनी में प्रपोज किया था। इस प्रपोजल के बाद ही कपल ने लोगों को बता दिया था कि वह रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। फिलहाल इनके रिश्ते में दरार पड़ने की खबर तेजी से वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications