ऐश्वर्या-अभिषेक का रोमांटिक वीडियो आया सामने, कभी अंबानी के घर Romance कर लोगों को शर्म से किया लाल मगर अब....

Aishwarya-Abhishek Romantic dance: ऐश्वर्या बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर इन दिनों अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। दोनों के तलाक के कयास तक लग रहे हैं। समय-समय पर फैंस भी कुछ न कुछ ऐसा कर ही देते हैं कि दोनों के तलाक की अफवाहों को और भी हवा मिल जाती है। मगर आपको बता दें कि हमेशा से ऐसा नहीं था। एक वक्त वो भी था, जब ऐश्वर्या और अभिषेक को पावर कपल का दर्जा मिला था। ऐसा क्यों... चलिये आपको बताते हैं।

इस बार अंबानी परिवार के फंक्शन में बच्चन परिवार भी शामिल हुआ। ऐश्वर्या-अभिषेक से लेकर अमिताभ बच्चन भी नजर आए। इससे पहले भी जब अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश की शादी हुई, तब भी बच्चन परिवार शामिल हुआ था। तब ऐश्वर्या अभिषेक ने इस समारोह में अपने डांस से चार चांद लगा दिये थे।

AIshwarya Rai

बताते चलें कि आकाश अंबानी की शादी का वक्त था, जब ऐश्वर्या और अभिषेक ने अपनी धुंआधार परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों को जीत लिया था। दोनों ऐसे डांस कर रहे थे, मानो उन्हें कोई देख ही ना रहा हो। कपल के डांस का ये क्लिप देखते ही देखते वायरल होने लगा। क्लिप में ऐश्वर्या डांस फ्लोर पर ऐसे थिरक रही हैं कि फैंस को यकीन ही नहीं आ रहा कि ये ऐश्वर्या राय ही हैं।

बताते चलें कि दोनों प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह के गाने पर थिरक रहे हैं। ऐश्वर्या की एनर्जी भी देखने लायक है। अब दोनों की अनबन की खबरों के बीच ये क्लिप वायरल होने लगा तो फैंस के भी होश उड़ गए। क्लिप देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या अभिषेक एक वक्त पर कितने क्लोज हुआ करते थे मगर अब जब देखो दोनों के बीच अनबन की ही खबरें आती रहती हैं।

एक यूजर ने कहा कि लगता है कि भाभी जी की उम्र हो गई है। वहीं एक और ने कहा कि सेलिब्रेटीज के लिए इतना भी गलत नहीं बोलना चाहिए उनकी भी अपनी निजी जिंदगी है। एक ने कहा कि अगर वो अपने पति के साथ नाच रही है तो इसमें दिक्कत ही क्या है। लोगों को उन्हें गलत नहीं कहना चाहिए उनके पास अपने पति संग नाचने के सारे अधिकार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+