Ahmedabad Plane Crash में फिल्म मेकर की मौत, DNA टेस्ट से सामने आया सबकुछ
Ahmedabad Plane Crash: गत 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश की घटना ने सबको झकझोर दिया है।
महेश जीरावाला की विमान दुर्घटना में हुई मौत
इस भयावह हादसे में फ्लाइट में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई है जबकि चमत्कारिक तौर पर एक शख्स जिंदा बच गया है। वहीं खबर है कि गुजराती फिल्म मेकर महेश कलावाडिया उर्फ महेश जीरावाला की इस विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। फिलहाल उनके मौत की आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

डीएनए सैंपल के बाद हुई मौत की पुष्टि
पहले महेश जीरावाला की पत्नी ने बताया था कि उनकी फोन की आखिरी लोकेशन के मुताबिक, फिल्म मेकर घटनास्थल से 700 मीटर की दूरी पर ही मौजूद थे। उन्होंने अनुमान लगाया था कि उनकी विमान हादसे में मौत हो गई है इसलिए डीएनए सैंपल भी दिए थे। अब इस बारे में कंफर्म खबर सामने आ चुकी है।
जली हुई एक्टिवा स्कूटी बरामद हुई थी
गुजराती मीडिया पोर्टल्स के अनुसार गत 12 जून 2025 को हुए एयर इंडिया विमान हादसे के बाद दुर्घटना स्थल से महेश जीरावाला की जली हुई एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई थी जिससे ये शक पैदा हुआ था कि वह इस हादसे की चपेट में आ गए थे।
मोबाइल फोन का आखिरी लोकेशन दुर्घटनास्थल के पास था
वहीं फिल्म मेकर की पत्नी ने बताया था कि उनके पति के मोबाइल फोन को आखिरी बार दुर्घटनास्थल के आसापस ही ट्रैक किया गया था, जहां ये बंद पाया गया था। इन सबूतों से इस बात की तरफ इशारा किया जा रहा है कि वह पीड़ितों में से एक ही थे।
महेश जीरावाला का शव परिवार को सौंपा गया
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीएनए टेस्ट के रिजल्ट के बाद फिल्म मेकर के शव की शिनाख्त हो गई है। ऐसे में उनकी मौत की पुष्टि कर दी गई है। आपको बता दें कि महेश जीरावाला का परिवार शुरू में शव लेने के लिए तैयार नहीं था, क्योंकि वो लोग इस बात को मानने के लिए राजी ही नहीं थे कि ऐसा कुछ हो सकता है।
-बाद में पुलिस ने फिल्म मेकर के परिवार वालों को एक्टिवा स्कूटी के चेसिस नंबर और डीएनए रिपोर्ट सहित सारे सबूत पेश किए। इसके बाद ही परिवार ने इस बात को माना कि फिल्म मेकर महेश जीरावाला की हादसे में मौत हो चुकी है।
कौन थे महेश जीरावाला?
आपको बता दे कि महेश जरीवाला नरोदा के रहने वाले थे और विज्ञापनों की मेकिंग के साथ-साथ म्यूजिक वीडियोज के डायरेक्शन के लिए भी फेमस थे। वह महेश जीरावाला प्रोडक्शन हाउस के सीईओ भी थे। उन्होंने गुजराती भाषा में कई म्यूजिक वीडियोज बनाए थे। साल 2019 में उनके निर्देशन में एक गुजराती फिल्म भी रिलीज हुई थी। फिल्म मेकर के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा हैं।












Click it and Unblock the Notifications