Air India Plane Crash: विमान हादसे से सदमें में बॉलीवुड सेलेब्स, शाहरुख से लेकर आमिर और अक्षय ने जताया दुख
Celeb Rection On Air India Ahmedabad-London Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 अहमदाबाद-लंदन गेटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट संख्या AI 171 दुर्घटना का शिकार हो गई है। इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे। ये हादसा टेकऑफ के महज 2 मिनट बाद हुआ।
इस घटना में 204 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कई लोगो गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है। अक्षय कुमार से लेकर परिणीति चोपड़ा और अनन्या पांडे का नाम शामिल है। सभी ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। रितेश देशमुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की दुखद खबर सुनकर मैं पूरी तरह से टूट गया हूं और सदमे में हूं। मेरी संवेदनाएं सभी यात्रियों, उनके परिवारों और जमीन पर प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। इस बेहद कठिन समय में मैं उन सभी के लिए प्रार्थना करता हूं।
अक्षय कुमार ने लिखा, एयर इंडिया दुर्घटना से स्तब्ध और अवाक हूँ। इस समय केवल प्रार्थनाएं हैं।
शाहरुख खान ने लिखा, अहमदाबाद में हुई दुर्घटना की खबर सुनकर मन बहुत दुखी है... मैं पीड़ितों, उनके परिवारों और सभी प्रभावितों के लिए प्रार्थना करता हूं।
सनी देओल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की खबर से बहुत दुखी हूं। पूरे दिल से जीवित बचे लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं - वे मिलें और उन्हें वह देखभाल मिले जिसकी उन्हें जरूरत है। जिन्होंने अपनी जान गंवाई, उनकी आत्मा को शांति मिले, और उनके परिवारों को इस अकल्पनीय समय में शक्ति मिले।
इनके अलावा वीर पहारिया, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, सनी देओल, सोनू सूद और आशीष चंचलानी सहित कई अन्य हस्तियों ने भी अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर दुख और संवेदना व्यक्त की है।
बता दें, एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 (बोइंग 787-8, पंजीकरण VT-ANB) में 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य, जिसमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे, कुल 242 लोग सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications