ईद पर दो साल बाद फैंस से मिलने निकले शाहरुख खान और सलमान खान, फोटो शेयर कर लिखी ये बात

ईद पर दो साल बाद फैंस से मिलने निकले शाहरुख खान और सलमान खान, फोटो शेयर कर लिखी ये बात

मुंबई, 03 मई: बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान और सलमान खान को आज ईद की मुबारकबाद देने के लिए उनके फैंस उनके बंगले के सामने जुटे। हजारों की संख्‍या में जुटे फैंस ने शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर के सामने जुटे और वी लव शाहरुख खान चिल्‍लाते नजर आए। वर्षों से, शाहरुख ने ईद पर अपनी बालकनी से बाहर निकलने और अपने प्रशंसकों को हाथ हिलाने की परंपरा बना दी थी। वह पिछले दो साल से महामारी के कारण ऐसा नहीं कर रहे थे लेकिन आज फिर शाहरुख खान अपने प्रसंशकों के लिए बालकनी में आए और हाथ हिलाकर फैंस को मुबारकबाद दी। ऐसे ही सलमान खान ने भी अपने घर की बालकनी में आकर अपने फैंस की ईद मुबारकबाद स्‍वीकार की।

शाहरुख ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात

शाहरुख ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात

शाहरूख खान ने अपने फैंस की भीड़ के साथ बालकनी से अपनी फोटो शेयर करते हुए एक्‍टर ने लिखा- ईद पर आप सभी से मिलकर कितना अच्छा लगा.... अल्लाह आपको प्यार भरी खुशियां दें और आपके अतीत में जो सबसे अच्छा हुआ उससे भी अच्‍छा आपके भविष्य में हो। ईद मुबारक!!

सलमान ने बालकनी में आकर फैंस पर लुटाया प्‍यार

सलमान ने बालकनी में आकर फैंस पर लुटाया प्‍यार

वहीं अभिनेता सलमान खान ने अपने अपार्टमेंट की बालकनी के बाहर ईद पर उनकी एक झलक पाने के लिए एकत्र हुए प्रशंसकों को बधाई दी। सलमान ने हाथ हिलाकर सबका वेलकम किया और जाते समय सलाम और अंत में सबको हाथ जोड़कर नमस्‍ते करके धन्यवाद दिया। सलमान की एक झलक पाकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे।

शाहरुख खान के साथ इस बार नजर नहीं आया अबराम

शाहरुख खान के साथ इस बार नजर नहीं आया अबराम

पिछले कुछ वर्षों में, शाहरुख हमेशा अपने सबसे छोटे बेटे अबराम के साथ होते हैं। 2019 में शाहरुख के साथ अबराम भी थे लेकिन इस बार उनका छोटा बेटा बालकनी में उनके साथ फैंस के लिए हाथ हिलाने नहीं पहुंचा। शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन के ड्रग केस में जेल जाने के बाद पहली बार अपना फैंस का दिल रखने के लिए ईद पर अपनी पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए बालकनी में आकर अपनी झलक दिखाई। जिसके बाद उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+