सचिन, धोनी के बाद अब सौरव गांगुली पर बनेगी फिल्म, खुद दादा ने ट्वीट कर दी जानकारी
महान खिलाड़ी सौरव गांगली के जीवन पर आधारित फिल्म भी दर्शकों के सामने होगी। जी हां, लव फिल्स दादा के जीवन पर आधारित बायोपिक बनाने जा रहा है।
मुंबई, 9 सितंबर। मास्टर ब्लास्टर सचिन और अब तक के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्मों को तो आप देख ही चुके हैं। अब जल्द ही महान खिलाड़ी सौरव गांगली के जीवन पर आधारित फिल्म भी दर्शकों के सामने होगी। जी हां, लव फिल्स दादा के जीवन पर आधारित बायोपिक बनाने जा रहा है। खुद सौरव गांगुली ने इस बात की पुष्टि की है। बीसीसीआई अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि लव फिल्म्स उनकी बायोपिक का निर्माण कर रहा है।

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं गांगुली
सौरव गांगुली जिन्हें उनके फैंस दादा कहकर बुलाते हैं, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं। वह वर्तमान में बीसीसीआई के अध्यक्ष पद का जिम्मा संभाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट खेलते पुलिसवाले का Video Viral, पहाड़ों के बीच लगाए चौके-छक्के
लव फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर की पुष्टि
लव फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस, जिसे फिल्म निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग ने स्थापित किया था, ने अपने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम दादा सौरभ गांगुली की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। प्रोड्यूसर्स ने कहा कि यह जिम्मेदारी सौंपे जाने पर हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं और एक शानदार पारी की उम्मीद कर रहे हैं। इसकी पुष्टि करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि क्रिकेट मेरे जीवन में सब कुछ रहा है, इसने मेरे सिर को ऊंचा करते आगे बढ़ने का आत्मविश्वास और क्षमता दी, एक यात्रा जिसे पोषित किया जाना है। इस बात को लेकर बहुत रोमांचित हूं कि लव फिल्म्स इस रोमांचित यात्रा पर बायोपिक का निर्माण करेगा और बड़े परदे पर इसे जीवंत करेगा। लव फिल्म्स के बैनर तले सोनू के टीटू की स्वीटी, दे दे प्यार दे, मलंग, छलांग फिल्म का निर्माण हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications