रश्मिका मंदाना के बाद अब AI ने की कैटरीना कैफ की ऐसी हालत, टॉवेल हटाकर एक्ट्रेस को कर दिया शर्मिंदा

Katrina Kaif Deepfake Photo: साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी डीपफेक में फंस गई हैं। फिलहाल कैटरीना कैफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि किसी ने डीपफेक तकनीक की मदद से कैटरीना की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' के 'टावेल सीन' में उन्हें तौलिए की जगह शर्मनाक कपड़े पहना दिए हैं। कैटरीना कैफ की ये फेक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस फोटो को लेकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

कैटरीना कैफ का डीपफेक फोटो
आपको बता दें कि सलमान खान और कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' आगामी 12 नवंबर 2023, दिवाली के शुभ अवसर पर थिएटरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को खूब पसंद आया था। ट्रेलर में कैटरीना कैफ को एक दूसरी लड़की के साथ टावेल पहनकर एक्शन करते हुए दिखाया गया था। इस सीन में कैटरीना कैफ बेहद शानदार एक्शन मोड में दिखाई दे रही थीं।

katrina kaif

एआई की मदद से फोटो को किया गया मोर्फ्ड
कैटरीना ने काफी सही तरीके से टावेल को कैरी किया हुआ था और एक्शन करती नजर आ रही थीं। कैटरीना ने खुद इस टावेल फाइट सीन की बिहाइन्ड द शूट का एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था जिसे अब एआई की मदद से मोर्फ्ड कर दिया गया है।

टावेल की जगह कैटरीना को पहनाए गए शर्मनाक कपड़े
'टाइगर 3' के 'टावेल सीन' से कैटरीना कैफ की जो डीपफेक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें कैटरीना वाइट डीप प्लंजिंग नेकलाइन टॉप पहने नजर आ रही हैं। इसमें उनका क्लीवेज दिखाया गया है जबकि कैटरीना ने जो फोटो पोस्ट की थी उसमें उन्होंने टॉवेल पहना हुआ है था जिसमें उनकी नेकलाइन पूरी तरह से कवर्ड थी और वह दिखने में बिल्कुल वल्गर नहीं लग रहा था।

रश्मिका मंदाना की डीपफेक वीडियो
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ से पहले रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सामने आया था जिसमें एक्ट्रेस को एक रिवीलिंग ड्रेस पहने लिफ्ट में एंट्री लेते देखा गया था। रियल में ये वीडियो एक ब्रिटिश सोशल मीडियो इंफ्लुएंसर जारा पटेल का है जिसमें रश्मिका को फेस को मोर्फ्ड कर दिया गया है। हाल ही में जारा ने खुद इस वीडियो को देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है और इस मामले में उनका कोई हाथ न होने का दावा भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+