Anupamaa: पारस कलनावत के बाद अब इस एक्ट्रेस ने छोड़ा अनुपमा शो, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
सीरियल अनुपमा में हाई वोल्टेज ड्रामा फैंस को बेहद पसंद है। लेकिन इस बीच लगातार शो से जुड़े मुख्य कलाकारों को लेकर बुरी खबरें सामने आ रही हैं।
मुंबई, 3 सितंबर: मशहूर सीरियल अनुपमा में समर की भूमिका निभाने वाले टेलीविजन अभिनेता पारस कलनावत शो से बाहर हो गए थे। लेकिन इसके कई ऐसे भी सेलेब्स हैं जिनके शो छोड़ने की फैंस को कानों कान खबर नहीं हुई। जी हां अनुपमा शो से जु़ड़ी एक और बड़ी खबर आई है जो कि शो से जुड़े दर्शकों के लिए एक झटका साबित हो सकती हैl

इस एक्ट्रेस ने किया अनुपमा शो से किनारा
इन दिनों अनुपमा शो हर रोज फैंस को नए झटके दे रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि, जल्द ही किंजल शो छोड़ सकती है। लेकिन इस बीच एक और किरदार के छोड़ने की खबरें सामने आ रही है। हैरानी की बात यह है कि ये किरदार लंबे समय से शो से दूर है। चलिए जानते हैं कि आखिर किसने शो से हमेशा के लिए दूरी बना ली है।
एक्ट्रेस ने खुद किया कंफर्म
पारस कलनावत के बाद किंजल का रोल निभाने वाली निधि शाह के शो छोड़ने की खबरें बीते कई दिनों से तेज हैं। लेकिन पारस कलनावत के शो छोड़ने के बाद अब उनकी प्रेमिका सारा कपाड़िया का किरदार निभाने वाली अल्मा हुसैन ने भी शो से किनारा कर लिया है।

'मुझे एहसास हुआ कि मेरा ट्रैक...'
आल्मा ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में खुलासा कर बताया कि, "मैंने मई में शो में एंट्री की थी और इस शो में काम करने को लेकर बहुत खुश थी। लेकिन जल्द ही मुझे एहसास हुआ कि मेरा ट्रैक कहीं नहीं जा रहा है। मुझे यह भी लगा कि मैं एक एक्ट्रेस के रूप में विकसित नहीं हो रही हूं'।

'मेरे और समर के बीच लव ट्रैक..'
आल्मा ने आगे कहा कि, इतना छोटा होने के कारण मैं ज्यादा से ज्यादा सीखना चाहती हूं, जो हो नहीं रहा था। पिछले कुछ महीनों में कहानी में बड़े ट्विस्ट और टर्न आए। मेरे और समर के बीच लव ट्रैक भी सोचा था लेकिन अब सब खराब हो गया, मैं अभी बहुत कुछ सीखना चाहती हूं'।
आपसी सहमति से लिया ये फैसला
उन्होंने आगे कहा, "मैंने राजन शाही सर से बात की और उनके साथ चर्चा की। वह भी मुझसे सहमत थे। यह एक आपसी निर्णय था। और यह तय किया गया कि वे सारा को उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका जाते हुए दिखाएंगे। मुझे खुशी है कि वह मेरी बात समझ गए। इसलिए, हां, फिलहाल मैं शो का हिस्सा नहीं हूं।"












Click it and Unblock the Notifications