'नागिन' और 'पिशाचिनी' के बाद अब टीवी पर दिखेगी 'सुहागन चुड़ैल', निया शर्मा के साथ नजर आएंगी ये फेमस एक्ट्रेस
Suhaagan Chudail: पिछले कुछ समय से टीवी पर सुपरनैचुरल शोज का दबदबा नजर आ रहा है। सबसे पहले 'नागिन' सीरियल ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। दर्शकों को ये शो काफी पसंद भी आया था लेकिन बाद में इसे कुछ ज्यादा ही सुपरचैनुरल दिखाने की कोशिश की गई जिसके चलते लोगों को इस सीरियल में डर कम और कॉमेडी ज्यादा नजर आने लगी।
टीवी पर शुरू होगा नया सीरियल 'सुहागन चुड़ैल'
वहीं 'नागिन' सीरियल के बाद टीवी पर 'पिशाचिनी' नाम के एक सीरियल ने दस्तक दी। फिलहाल कलर्स चैनल ने एक और नए सुपरनैचुरल शो का आगाज कर दिया है, जो जल्द ही प्रसारित होने वाला है। इस सीरियल का नाम 'सुहागन चुड़ैल' है। इस नए शो को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और कास्टिंग भी चल रही है।

सीरियल में एकसाथ दो एक्ट्रेस लीड रोल में
नवभारत टाइम्स की खबर के अनुसार इस नए शो को लेकर पहले खबर थी कि इसमें टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा लीड रोल में नजर आएंगी लेकिन अब उनके साथ एक एक्ट्रेस के इसमें शामिल होने की बात तय हो गई है। ऐसे में निया एक और एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। दोनों ही इस सीरियल में अहम भूमिका निभाएंगी।
बंगाली एक्ट्रेस देबचंद्रिमा सिंघा रॉय की हुई एंट्री
आपको बता दें कि निया शर्मा के साथ इस नए सीरियल में नजर आने वाली एक्ट्रेस एक बंगाली अभिनेत्री हैं। वह इससे पहले बांग्ला सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। उनका नाम देबचंद्रिमा सिंघा रॉय है। साल 1999 में पश्चिम बंगाल के कोलकाता में देबचंद्रिमा एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक मॉडल भी हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग की करियर की शुरुआत टेलीविजन इंडस्ट्री से ही की थी। वह सबसे पहले बांग्ला सीरियल 'काजल लता' में नजर आती थीं।
'सुहागन चुड़ैल' में देबचंद्रिमा और निया शर्मा
'सुहागन चुड़ैल' कलर्स का नया शो है, जहां चुड़ैल एक अनोखी शक्ति को पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। इसमें लीड रोल में निया शर्मा के साथ टॉलीवुड एक्ट्रेस देबचंद्रिमा नजर आएंगी। उनका नाम सीरियल में खुशबू होगा। शो को लेकर फिलहाल कास्टिंग चल रही है। अभी भी पूरी कास्ट फाइनल नहीं हुई है लेकिन ये दोनों नाम तय किए जा चुके हैं।
कौन हैं एक्ट्रेस देबचंद्रिमा सिंघा रॉय
बंगाली एक्ट्रेस देबचंद्रिमा सिंघा रॉय अभिनेत्री और मॉडल होने के साथ साथ एक बेहतरीन इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर भी हैं। वह कई फेमस ब्रांड्स के ऐड्स में भी नजर आ चुकी हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल है जिसका नाम देबचंद्रिमा सिंघा रॉय है जिसके 2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। 24 साल की ये एक्ट्रेस टॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी मानी हीरोइन हैं।












Click it and Unblock the Notifications