'महाकाल थाली' विवाद पर घिरते दिखे ऋतिक रोशन, तो बयान जारी कर 'जोमाटो' को मांगनी पड़ गई माफी
ऋतिक रोशन के जोमाटो एड पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लग रहा था। अब खुद जोमाटो ने इस पूरे विवाद पर सफाई देते हुए बयान दिया है।
मुंबई, 21 अगस्त: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन उस वक्त विवादों में घिरते नजर आए, जब एक्टर ने फूट डिलीवरी कंपनी 'जोमाटो' के लिए एक ऐड किया। ऐड में एक्टर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर का जिक्र करते नजर आए थे। इसके बाद बड़ा विवाद खड़ा होता नजर आया। इस ऐड पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगने लगे। इतना ही नहीं, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने कंपनी से माफी मांगने के लिए कहा और मंदिर समिति ने कंपनी के बायकॉट की मांग तक कर डाली। ऐड को लेकर बढ़ते इस विवाद को देखते हुए अब खुद फूट डिलीवरी कंपनी 'जोमाटो' ने इस ऐड और इसे लेकर चल रहे पूरे विवाद पर सफाई दी है और बयान देते हुए माफी भी मांगी है।
Recommended Video

'जोमाटो' के लिए ऋतिक ने किया ऐड
दरअसल हाल ही में अभिनेता ऋतिक रोशन ने फूड डिलीवरी कंपनी जोमाटो के लिए एक ऐड किया, जिसमें वे ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि थाली का मन किया तो मैंने उज्जैन के 'महाकाल' से मंगवा ली।

ऐड पर खड़ा हुआ विवाद
ऋतिक के इस ऐड के बाद विवाद खड़ा हो गया और उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी इसका विरोध करने लगे। उन्होंने इस ऐड को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया और इसके लिए माफी की मांग की।

'जोमाटो' ने दिया बयान
इसके बाद खुद फूड डिलीवरी कंपनी 'जोमाटो' ने पूरे मसले पर सफाई देते हुए कहा कि एक्टर को 'महाकाल' से खाना ऑर्डर करते दिखाया गया था। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक एक बयान में कंपनी ने कहा कि इसमें महाकाल रेस्तरां की ओर इशारा किया गया है ना कि महाकालेश्वर मंदिर की तरफ।
Could @zomato insult a God of another religion with the same courage? #Boycott_Zomato pic.twitter.com/7yC3qxi3iX
— HinduJagrutiOrg (@HinduJagrutiOrg) August 21, 2022 '>क्या बोली मंदिर समिति?
'जोमाटो' के बायकॉट की मांग करते हुए हिंदू जनजागृति समिति ने ट्वीट किया कि 'एक ऐड में ऋतिक कहते हैं कि थाली खाने का मन था, महाकाल से मंगा लिया। महाकाल कोई सेवक नहीं हैं, जो मांग करने वालों को भोजन दें। वे एक भगवान हैं, जिनकी पूजा की जाती है। क्या जोमाटो दूसरे धर्म के भगवान का उसी साहस के साथ अपमान कर सकता है?'

जोमाटो के बायकॉट की मांग
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने कहा कि महाकाल मंदिर से इस तरह की थाली पूरे देश में क्या खुद उज्जैन में भी डिलीवर नहीं की जाती बल्कि सिर्फ मंदिर के श्रद्धालुओं को नि:शुल्क दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications