Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मैडम सर' छोड़ने के बाद गुल्की जोशी और मेकर्स पर भड़कीं शिल्पा शिंदे, कहा- इस औरत की अक्ल घुटनों में है

Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे ने शो के मेकर्स और लीड एक्ट्रेस गुल्की जोशी पर जमकर अपना गुस्सा निकाला है और खरी-खोटी भी सुनाई है।

shilpa shinde

Shilpa Shinde: टीवी के फेमस कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे फिलहाल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल उन्होंने अपने पुराने शो भाबीजी घर पर हैं कि तरह ही अपना नया शो मैडम सर भी छोड़ दिया है और उस शो के मेकर्स पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही शिल्पा शिंदे ने टीवी शो 'मैडम सर' से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी। इसमें वह अपने रोल को लेकर काफी खुश थीं लेकिन अब खबर है कि शिल्पा शिंदे ने 'मैडम सर' शो भी छोड़ दिया है। शिल्पा शिंदे ने शो के मेकर्स और लीड एक्ट्रेस गुल्की जोशी पर जमकर अपना गुस्सा निकाला है और खरी-खोटी भी सुनाई है।

शिल्पा शिंदे ने बताया क्यों छोड़ा शो

शिल्पा शिंदे ने बताया क्यों छोड़ा शो

शिल्पा शिंदे ने कुछ दिनों पहले बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में बताया था कि मैडम सर शो में उनका रोल बड़ा होने वाला था, लेकिन बिना किसी के जानकारी के ही उसे छोटा कर दिया गया। इस वजह से वह अब शो का हिस्सा नहीं हैं। इस बारे में जब गुल्की जोशी से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वह इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहतीं और फैसला दर्शकों पर छोड़ती हैं। वही बताएंगे कि शो के लिए कौन डिजर्व करता है और कौन नहीं। गुल्की जोशी ने कहा था- अगर हम अपने काम में ईमानदार नहीं होते तो यह शो 3 साल नहीं चलता। लेकिन अब यह 15 मिनट का फेम शांति से रह सकता है।

शिल्पा बोलीं- मेरा पे चैक उन औरतों से ज्यादा है

आपको बता दें कि शो की लीड एक्ट्रेस गुल्की जोशी ने ये 15 मिनट के फेम वाला तंज शिल्पा शिंदे के रोल पर किया था। इस पर अब शिल्पा शिंदे ने पलटवार किया है। नया वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शिंदे ने गुल्की जोशी के लिए कहा है कि उन्होंने साबित कर दिया है कि उनका दिमाग घुटनों में है। शिल्पा ने ये भी कहा कि गुल्की को इस बात से मिर्ची लगी होगी क्योंकि उनका पे चेक उनसे भी ज्यादा है।

'बॉडम हैं ये औरतें, अक्ल घुटनों में है'

शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है और उसमें कहा है- अफसोस है मुझे औरत होने का क्योंकि कुछ औरतें 'मैडम सर' जैसा शो करती हैं, लेकिन दिखा देती हैं कि मैं औरत हूं और मेरी अक्ल जो है वो घुटनों में है। क्या बताऊं वो ऐसी हरकतें क्यों करती हैं। ऐसे फुदक-फुदकर जो बकवास किए जा रही हैं ये औरतें। मतलब इतनी मिर्ची लगी। मेरे दो-तीन साल बाद तो एंट्री हुई तुम्हारी। तुम्हारा शो इतना गंदा जा रहा था।

मेरी फीस इनसे ज्यादा है

शिल्पा शिंदे ने अपने वीडियो में आगे कहा- मैं तुम लोगों के शो में आती क्या। तुम लोगों को तो खुश होना चाहिए कि कोई अच्छी चीज हो रही है। तुम लोगों को क्या पता फैंस क्या होते हैं। तुम लोगों को आए हुए अभी जुम्मा-जुम्मा 4 दिन हुए हैं। ये बॉडम औरत हैं। लगता है इन दोनों औरतों को पता चल गया है कि इनकी फीस जो महीनेभर की है, वो मेरी एक दिन की है।

शो के मेकर्स की भी खुल गई है पोल

अपने वीडियो में शिल्पा शिंदे ने मेकर्स पर भी गुस्सा निकाला और उनकी पोल खोली है। शिल्पा शिंदे ने कहा कि शूटिंग के दौरान मेकर्स एक्टर्स होते हुए भी शूट में बॉडी डबल्स का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा- मुझे इंडस्ट्री वाले कभी सपोर्ट नहीं करते। अगर इस तरह से लोग मुझे बदनाम करेंगे और मुझे स्ट्रेस देते रहेंगे और कल अगर स्ट्रेस की वजह से कुछ उल्टा हुआ तो प्लीज कैंडल लेकर मत आना। सबके सीने पर मैं भूत बनकर बैठूंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+