काजोल की को-स्टार के बाद एक और मशहूर एक्टर की मौत, अपने ही घर पर मिली डेड बॉडी
Pradeep k Vijayan: बीते दिनों काजोल की को-स्टार की मौत ने सनसनी मचा दी थी। अब फिर इंडस्ट्री से बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, मशहूर एक्टर प्रदीप के विजयन का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक एक्टर अपने ही आवास पर मृत मिले।
प्रदीप के विजयन की मौत से इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है। हर कोई उनके निधन से बेहद दुखी है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। बताया जा रहा है कि एक्टर पहले से ही थोड़े बीमार चल रहे थे। हालांकि उनके निधन की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रदीप को अपने ही घर में मृत पाया गया, जो फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। अब देखना ये होगा कि उनकी मौत की क्या वजह सामने आती है।
जानकारी के मुताबिक, प्रदीप का शव उनके घर पर पाया गया। हालांकि मामले की जांच जारी है और देखने वाली बात होगी कि इसमें क्या सामने आता है। मगर बता दें कि प्रदीप विजयन 'थेगिडी' में निभाए गए अपने किरदार के लिए बहुत मशहूर थे।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स का ये भी कहना है कि 45 साल के एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि किस वजह से प्रदीप का निधन हुआ।












Click it and Unblock the Notifications