'कबीर सिंह' के बाद शाहिद कपूर प्रोड्यूसर के पास भिखारी की तरह जाते थे, एक्‍टर ने बताई वजह

'कबीर सिंह' के बाद शाहिद कपूर प्रोड्यूसर के पास भिखारी की तरह जाते थे, एक्‍टर ने बताई वजह

नई दिल्ली, 24 नवंबर। बॉलीवुड एक्‍टर शाहिद कपूर की नई फिल्‍म जर्सी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शाहिद की इस‍ फिल्‍म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्‍म का ट्रेलर बड़ा ही जबदरस्‍त है। इससे पहले शाहिद कपूर की फिल्‍म कबीर सिंह आई थी। जिसने बॉक्‍स आफिस पर जमकर कमाई की थी लेकिन कबीर खान ने जर्सी के ट्रेलर लॉन्‍च पर ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे।

 मैं सबके के पास एक भिखारी की तरह गया था

मैं सबके के पास एक भिखारी की तरह गया था

शाहिद कपूर ने मंगलवार को जर्सी के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से बातचीत की। 2019 में शाहिद कपूर की फिल्‍म कबीर सिंह रिलीज हुई थी उसने जमकर कमाई की थी। लेकिन शाहिद कपूर ने खुलासा किया कि कबीर सिंह के रिलीज़ होने के बाद, मैं सबके के पास एक भिखारी की तरह गया था।

शाहिद कपूर ने बतायी ये वजह

शाहिद कपूर ने बतायी ये वजह

बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्‍यू में शाहिद कपूर ने कहा

मैं उन सभी लोगों के पास गया, जिन्होंने 200-250 करोड़ की फिल्में बनाई हैं। मैं कभी भी इस क्लब का हिस्सा नहीं रहा, इसलिए यह मेरे लिए बिल्कुल नया था। इंडस्ट्री में 15-16 साल बिताने के बाद, मेरे पास इतना बड़ा ग्रॉसर कभी नहीं था। इसलिए जब यह अधिकार मिला तो यह मेरे लिए बिल्कुल नया था इसलिए मुझे नहीं पता था कि कहां जाना है।

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्‍म जर्सी

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्‍म जर्सी

बता दें शाहिद की फिल्‍म जर्सी तेलुगु हिट फिल्‍म जर्सी की हिंदी रीमेक है। यह एक क्रिकेटर पिता की कहानी है, जो अपना स्‍वाभिमान खो चुका है और 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर क्रिकेट खेलने के लिए वापसी करता है। गौतम तिन्ननुरी जो ओरिजनल जर्सी फिल्म भी बनाई थी द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म पहले 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसके रिलीज को पोस्‍टपोन कर दिया गया था अब ये फिल्म आखिरकार 31 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर भी उनके गुरु और अभिनेता मृणाल ठाकुर उनकी पत्नी के किरदार के रूप में नजर आएंगे।

तेलगू फिल्‍म की रिमेक थी कबीर सिंह

तेलगू फिल्‍म की रिमेक थी कबीर सिंह

शाहिद कपूर को आखिरी बार 2019 की हिट फिल्म कबीर सिंह में देखा गया था, जिसमें कियारा आडवाणी नजर आई थीं। यह फिल्म तेलुगु हिट अर्जुन रेड्डी की रीमेक थी, जिसमें विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में थे। शाहिद कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्‍ट्स में राज और डीके के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट और अली अब्बास जफर के साथ दूसरे प्रोजेक्ट शामिल है।

जर्सी को लेकर शाहिद कपूर पर है ये प्रेशर

जर्सी को लेकर शाहिद कपूर पर है ये प्रेशर

मूल तेेलगू फिल्‍म जर्सी को मार्च में नेशनल अवार्ड में बेस्‍ट फिल्‍म का अवार्ड मिला और इस फिल्‍म को बेस्‍ट एडिटर का अवॉर्ड भी मिला थी। तब एक्‍टर शाहिद कपूर ने जर्सी फिल्‍म की टीम को बधाई देते हुए लिखा कि एक्‍स्‍ट्रा प्रेशर देने के लिए धन्‍यवाद। उनके ऊपर प्रेशर है कि हिंदी रिमेक जर्सी भी सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म बन सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+