फायरिंग के बाद भगवान की शरण में पहुंचे राहुल फाजिलपुरिया, स्वामी प्रेमानंद महाराज से कही दिल की बात

Rahul Fazilpuria: गुरुग्राम में हाल ही में फायरिंग का शिकार हुए फेमस हरियणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया इस समय वृंदावन में आध्यात्मिक शांति की तलाश में पहुंचे हैं। राहुल यादव उर्फ राहुल फाजिलपुरिया ने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर भगवान श्रीकृष्ण से आशीर्वाद लिया है।

भगवान की शरण में पहुंचे राहुल फाजिलपुरिया
इसके अलावा राहुल फाजिलपुरिया ने प्रेमानंद महाराज से भी अपने दिल की बात कही है और उनका भी आशीर्वाद लिया है। आपको बता दें कि गत 14 जुलाई 2025 को गुरुग्राम के साउदर्न पेरिफेरल रोड पर सिंगर पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे।

Rahul Fazilpuria

क्या हुआ था राहुल फाजिलपुरिया के साथ?

-पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 14 जुलाई 2025 की शाम, जब राहुल फाजिलपुरिया अपनी थार एसयूवी में साउदर्न पेरिफेरल रोड से गुजर रहे थे, तभी दूसरी गाड़ी में सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी थीं।

-हमलावरों ने एक सफेद रंग की टाटा पंच कार से लगभग 2 किलोमीटर तक सिंगर का पीछा किया था और मौका मिलते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं।

-सिंगर ने अपनी सूझबूझ से गाड़ी को तेजी से भगाया और खुद को हमले से बचा लिया। हमलावर जिस कार में आए थे, वह गाड़ी उसी दिन कुछ घंटों पहले किराए पर ली गई थी। पुलिस अब उस गाड़ी के मालिक और ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।

गैंगस्टर सुनील सरधानिया ने दी खुलेआम धमकी

-इस मामले में पुलिस ने अब तक सोनीपत के रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक विशाल को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने राहुल फाजिलपुरिया की रेकी की थी।

-वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के गैंगस्टर सुनील सरधानिया ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि सिंगर ने उनके भाई दीपक नांदल से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे, जो अब तक लौटाए नहीं हैं। इसी लिए उन पर अटैक किया गया था। साथ ही पोस्ट में धमकी भी दी गई है कि अगर पैसे वापस नहीं किए गए तो हर महीने किसी न किसी करीबी को नुकसान पहुंचाया जाएगा।

प्रेमानंद महाराज से मिले फाजिलपुरिया

इस तनावपूर्ण माहौल से दूरी बनाने के लिए ही राहुल फाजिलपुरिया ने वृंदावन का रुख किया है। वहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों में हिस्सा लिया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही महाराज से अपने दिल की बात भी कही। उसके अलावा उन्होंने बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में प्रार्थना की। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके कुछ करीबी दोस्त भी उनके साथ थे।

इन विवादों में घिर चुके हैं राहुल फाजिलपुरिया

-राहुल फाजिलपुरिया की निजी जिंदगी भी संघर्षों से भरी रही है। बहुत की कम उम्र में उन्होंने अपने पिता रामबीर को खो दिया था। वहीं उनकी मां की मौत साल 2016 में हो गई थी। इसके बाद उन्होंने गुरुग्राम निवासी हिमानी से शादी की थी, जो तीन साल में ही टूट गई। इन सबके बीच उन्होंने परिवार और करियर दोनों को संभालने की कोशिश की।

-राहुल फाजिलपुरिया पर हुई फायरिंग अब केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि कई पहलुओं में उलझी हुई कहानी बन चुकी है। इसमें पैसों का विवाद, गैंगस्टर की धमकी, पुलिस की जांच और एक पॉपुलर सिंगर की निजी जिंदगी की परतें खुलती दिख रही हैं। ऐसे में लग रहा है कि आने वाले दिनों में इस केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+