संजीदा शेख से तलाक के बाद आमिर अली ने बयां किया अपना दर्द, कहा- मर्दों के साथ होता है ये सब

आमिर अली ने बताया कि संजीदा शेख से तलाक के बाद वह पूरी तरह से टूट गए थे। फिलहाल वह एक नई जिंदगी के तलाश में हैं।

मुंबई, 25 अगस्तः टीवी एक्टर आमिर अली और एक्ट्रेस संजीदा शेख अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपनी सुपरहिट जोड़ी के लिए भी मशहूर थे। लोग दोनों को रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक पसंद करते थे। दोनों टेलिविजन इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ियों में से एक हुआ करते थे लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं। जनवरी 2022 में उन्होंने अपनी 9 साल की शादीशुदा जिंदगी को खत्म कर दिया। हालांकि दोनों के रिश्ते में काफी पहले से ही मनमुटाव चल रहा था। आमिर अली ने अपने तलाक को लेकर कई बातें बताईं जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

लाइफ में आए कई उतार-चढ़ाव

लाइफ में आए कई उतार-चढ़ाव

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत के दौरान आमिर अली ने अपनी लाइफ के इस उतार-चढ़ाव पर कई बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें बेटी से मिलने भी नहीं दिया जाता है। उन्होंने बताया कि वह इस वक्त अपने काम और परिवार का ध्यान रख रहे हैं लेकिन दोबारा शादी करने के बारे में उन्होंने अभी तक कुछ सोचा नहीं है। हालांकि लाइफ में दोबारा प्यार होने की संभावनाओं को उन्होंने झुठलाया भी नहीं।

बेटी से नहीं मिल पाते हैं आमिर

बेटी से नहीं मिल पाते हैं आमिर

इंटरव्यू में आमिर अली ने बताया कि संजीदा शेख से तलाक के बाद वह पूरी तरह से टूट गए थे। फिलहाल वह एक नई जिंदगी के तलाश में हैं। आपको बता दें कि आमिर अली और संजीदा ने साल 2012 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। अगस्त 2019 में सरोगेसी की मदद से वह और संजीदा बेटी के पैरेंट्स बनें। उनकी 3 साल की बेटी का नाम आयरा है। आमिर ने बताया कि तलाक होने के बाद से वह संजीदा से बात नहीं करते हैं। वहीं कोर्ट के फैसले के अनुसार बेटी आयरा मां संजीदा शेख के साथ ही रहती है।

आमिर ने संजीदा के लिए कही ये बात

आमिर ने संजीदा के लिए कही ये बात

आमिर ने कहा- ये समय मेरे लिए मुश्किलों से भरा था। मेरी शादी टूट रही थी जिसके चलते मैं बहुत परेशान था। हालांकि मैंने किसी भी हालात में हार नहीं मानी। आमिर ने आगे कहा- मैं हमेशा से ही खुश रहने वाला इंसान था और मुझे इस बात की खुशी है कि मैं वापस अपनी इस राह पर लौट रहा हूं। मेरे मन में किसी के लिए भी कोई खराब फीलिंग नहीं है और मैं अपनी एक्स वाइफ के लिए बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।

मर्द ही होता है जिम्मेदार

मर्द ही होता है जिम्मेदार

आमिर ने आगे कहा- एक दिन ये दुनिया खत्म हो जाएगी, ऐसे में सबको खुश रहना चाहिए। हर दिन खुशी में बिताएं। आमिर अली ने कहा- बेटी आयरा से न मिल पाने के मुद्दे पर मैं बात नहीं करना चाहता। मैं कोई कार्ड नहीं खेलना चाहता, लेकिन दुर्भाग्य से एक मर्द को हमेशा ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। मैंने हमेशा ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर गरिमा बनाए रखने के लिए चुप्पी साध रखी है। किसी के साथ मैंने अपनी लाइफ के कई साल सम्मान के साथ बिताए हैं इसलिए मैं इस बारे में कुछ भी नहीं कहूंगा।

जिंदगी में प्यार और शादी जरूरी

जिंदगी में प्यार और शादी जरूरी

आमिर ने आगे कहा- मैं सिंगल हूं। हालांकि मैं कभी न नहीं कहने वालों में यकीन रखता हूं, चाहे टीवी हो, बिग बॉस हो, एफआईआर 2 हो या फिर शादी हो। उन्होंने कहा- आगे कुछ भी हो सकता है, मैंने हमेशा से ही शादी जैसे रिश्ते में यकीन रखा है, लेकिन फिलहाल में सिंगल हूं और मजे में हूं। मुझे लगता है कि आपके लिए कोई कहीं न कहीं जरूर बना है। प्यार में ठोकर मिलने का मतलब ये नहीं होता कि इससे भरोसा उठ जाए। कई बार रिश्ता कितना भी मजबूत क्यों न हो लेकिन ज्यादा दिन टिक नहीं पाता है। पर फिर भी लोग रिश्ते में बंधते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+