23 साल बाद ऐश्वर्या राय-सलमान खान के प्यार को लेकर खुला बड़ा राज, क्या हुआ था उस रात? क्यों नहीं हुई शादी?

Aishwarya Rai and Salman Khan Affair: एक समय था जब चारों तरफ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के अफेयर के जमकर चर्चे होते थे। सलमान खान और ऐश्वर्या राय सीरियस रिलेशनशिप में थे और शादी करने वाले थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

23 साल बाद ऐश्वर्या और सलमान को लेकर बड़ा खुलासा
आपको बता दें कि 3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने ब्रेकअप कर लिया था। कहा जाता है कि इस लव स्टोरी का अंत बहुत ही दर्दनाक था। अब ब्रेकअप के 23 साल बाद ऐश्वर्या और सलमान की शादी न होने की असली वजह सामने आई है।

aishwarya rai

जर्नलिस्ट हनीफ जवेरी ने खोला बड़ा राज

जर्नलिस्ट हनीफ जवेरी ने खुलासा किया कि कैसे सलमान खान की एक हरकत के बाद ऐश्वर्या राय उनसे दूर हो गई थीं। मेरी सहेली पॉडकास्ट पर बात करते हुए जर्नलिस्ट हनीफ जवेरी ने बताया कि ऐश्वर्या राय और सलमान खान की शादी क्यों नहीं हो पाई थी।

ऐश्वर्या राय के पैरेंट्स को पसंद नहीं थे सलमान खान

-हनीफ जवेरी ने खुलासा किया है कि ऐश्वर्या राय के पैरेंट्स सलमान खान के साथ एक्ट्रेस के रिश्ते को लेकर बिल्कुल खुश नहीं थे। उन्होंने कहा- सलमान और ऐश्वर्या एक-दूसरे से प्यार करते थे और एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस थे। दोनों चाहते थे कि उनका रिश्ता आगे बढ़े।

-हनीफ जवेरी ने कहा- सलमान खान का नाम सोमी अली और संगीता बिजलानी जैसी दूसरी हीरोइनों के साथ जुड़ चुका था। सलमान खान की कई गर्लफ्रेंड्स थीं। इसलिए ऐश्वर्या राय के पैरेंट्स सलमान खान से खुश नहीं थे। उन्हें लग रहा था कि सलमान खान उनकी बेटी के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं।

काम पर फोकस करना चहती थीं ऐश्वर्या राय

इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि सलमान खान चाहते थे कि ऐश्वर्या राय जल्दी से उनके साथ शादी कर लें जबकि ऐश्वर्या उस समय उस मुकाम पर थी के उन्हें शादी करके सेटल नहीं होना था। वह अपने काम पर फोकस करना चाहती थीं। इस वजह से उनके रिश्ते में दरार आ गई थी।

ऐश्वर्या राय के घर के बाहर पहुंचे थे सलमान खान

हनीफ जवेरी ने बताया कि कैसे सलमान खान ने एक बार कुछ ऐसा कर दिया था जिसके बाद खुद ऐश्वर्या राय उनसे दूर हो गई थीं। उन्होंने कहा- एक बार सलमान खान रात को ऐश्वर्या राय के घर के बाहर पहुंचे थे। उन्होंने खूब शराब पी रखी थी और ऐश्वर्या के फ्लैट के दरवाजे के बाहर जमकर हंगामा किया था।

शराब पीकर सलमान खान ने किया था हंगामा

सलमान खान ने काफी देर तक ऐश्वर्या के फ्लैट का दरवाजा तेजी से खटखटाया था और जमकर ड्रामा किया था। इस वजह से ऐश्वर्या राय के पड़ोसियों ने भी पुलिस में इस घटना की शिकायत कर दी थी। ऐश्वर्या राय को अपने घर के बाहर इस तरह का हंगामा बिल्कुल पसंद नहीं आया था और उन्होंने खुद ही इस रिश्ते से बैकआउट कर लिया था।

2002 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय का हो गया था ब्रेकअप

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और सलमान खान की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर हुई थी। दोनों ने इस फिल्म में साथ काम किया था। कहा जाता है कि इसी फिल्म की शूटिंग से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हई थी। तीन साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 2002 में अलग हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+