क्या पैसों के लिए Adnan Sami ने ली थी भारत की नागरिकता? अब सिंगर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
अदनान सामी ने पाकिस्तान की नागरिकता छोड़ने के बाद भारत की नागरिकता अपनाई थी। जिसके बाद उन पर पाकिस्तान के लोगों ने सवाल उठाए थे और कहा था कि उन्होंने पैसों के लिए ऐसा किया है।

Adnan Sami Indian Citizenship: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अदनान सामी ने बॉलीवुड के तमाम हिट गाने गाए हैं। सिंगर ने अपनी बेहतरीन आवाज से लाखों फैंस के दिलों में जगह बनाई है। ये बात तो सभी जानते हैं कि अदनान सामी एक वक्त पर पाकिस्तान के नागरिक थे। लेकिन बाद में पाकिस्तानी की नागरिकता छोड़ने के बाद भारत की अपना ली थी। जिसके बाद वह पाकिस्तान के लोंगो के निशाने पर आ गए थे और उन्होंने अदनान के भारतीय नागरिकता अपनाने पर कई सवाल खड़े किए थे।

पाकिस्तानी ट्रोलर्स को अदनान सामी ने दिया मुहतोड़ जवाब
दरअसल, पाकिस्तान के लोगों ने अदनान सामी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ये सिर्फ पैसों के लिए किया है। अब अदनान सामी ने इसपर खुलकर अपनी भड़ास निकाली है और उन्हें करारा जवाब भी दिया है। उन्होंने इस पर खुलकर बात की और एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'पाकिस्तान के कुछ लोग कहने लगे कि ओह इन्होंने इंडिया इसलिए चूज़ किया है क्योंकि इन्हें वहां अधिक पैसे मिलते हैं। मैंने कहा-एक्सक्यूज मी, क्या आपको मेरी फैमिली बैकग्राउंड का जरा भी आइडिया है?'

'पैसों के लिए करना होता तो...'
इस बारे में बातचीत कर आगे अदनान सामी ने पाकिस्तानी लोगों पर निशाना साधते हुए कहा, 'क्या आपको मेरी फैमिली बैकग्राउंड के बारे में जरा भी जानकारी है? क्या आपको ये भी पता है कि पैसा कभी भी मेरी जिंदगी में इतना जरूरी नहीं रहा है? मेरे सिर पर ऊपर वाले का आशीर्वाद हमेशा से बना हुआ है और मैं एक बेहद संपन्न परिवार में पैदा हुआ हूं। अगर सिर्फ पैसों की ही बात होती तो मैंने जो कुछ पाकिस्तान में छोड़ा है मैं वो छोड़कर नहीं आता।'

भारत से अदनान को मिला खूब प्यार
अदनान सामी ने आगे कहा कि, लोग कभी भी ये बात नहीं समझ पाएंगे कि मुझे भारत और यहां के लोगों से कितना प्यार हैं। मैं जब से भारत में रहने लगा हूं मुझे यहां से एक अलग लगाव हो गया है और यही वजह है कि मैंने भारत की नागरिकता ली थी। उन्होंने कहा कि जो प्यार उन्हें भारत से हासिल हुआ है एक सिंगर के तौर पर उन्हें काफी पसंद है।

भारत की नागरिकता लेना नहीं था आसान
अदनान सामी ने आगे बताया कि भारत की नागरिकता मिलना उनके लिए इतना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि, उस वक्त ये मेरे लिए काफी मुश्किल था। भारत और पाक के बीच जिस तरह का पॉलिटिकल माहौल है ऐसे में उनके लिए भारत की नागरिकता लेना इतना आसान नहीं था। क्योंकि वह एक सिंगर हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं रहा।

सिंगर को लग गए थे 18 साल
इससे पहले अदनान सामी ने बताया था कि, भारत की नागरिकता लेने के लिए उन्हें लगभग 18 साल लग गए थे। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया था कि, उस वक्त दो बार उनकी एप्लीकेशन रिजेक्ट हो गई थी। बता दें कि अदनान सामी का नाम उन सिंगर्स में शामिल होता है जो हर मुद्दों पर अपनी खुलकर राय रखते हैं। इसके अलावा अदनान सामी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।
Recommended Video

-
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications