'सिंदूर से तंदूर तक', Operation Sindoor पर अदनान सामी का बड़ा बयान, वायरल पोस्ट में दिखा ये सब
Adnan Sami On Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इस हमले के 15 दिन बाद अब भारत ने एयर स्ट्राइक करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया गया
पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई करते हुए आज यानी 7 मई 2025 को भारत सरकार की तरफ 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया गया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है।

सिंगर अदनान सामी ने दिया बड़ा बयान
इस जवाबी कार्रवाई के बाद से देशभर के नागरिकों का सीना चौड़ा हो गया है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक भारतीय सेना की जय जयकार कर रहे हैं। इसी कड़ी में फेमस सिंगर अदनान सामी ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
अदनान सामी ने लिखा- सिंदूर से तंदूर तक
-सिंगर अदनान सामी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर भारतीय सेना की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर नजर आ रहा है, जिस पर लिखा हुआ है- सिंदूर से तंदूर तक।
-इस पोस्ट को शेयर करते हुए अदनान सामी ने लिखा है- जय हिंद। इसके अलावा उन्होंने तिरंगे की इमोजी भी बनाई है। अदनान सामी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
साल 2016 में अदनान सामी को मिली थी भारतीय नागरिकता
-आपको बता दें कि सिंगर अदनान सामी पहले पाकिस्तानी नागरिक ही थे। वह साल 2001 में भारत आए थे और यहां पर सफल करियर बनाने के बाद उन्होंने पाकिस्तानी पासपोर्ट छोड़ दिया था।
-इसके बाद साल 2016 में अदनान सामी ने भारतीय नागरिकता ले ली थी। अदनान सामी इंग्लैड में पैदा हुए हैं और उनके पास पाकिस्तान की नागरिकता थी। उनके पिता अरशद सामी खान पाकिस्तानी एयरफोर्स में पायलट थे। साल 2009 में अदनान सामी के पिता का निधन हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications