अदनान सामी की कार्बन कॉपी हैं उनके बेटे अजान सामी, फोटोज देखकर होगी हैरानी

मशहूर सिंगर अदनान सामी ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की थी। इन तस्वीरों में उनकी पत्नी औऱ बेटी नजर आ रहे थे। इनके अलावा अदनान का एक बेटा भी है, जो पाकिस्तान में रहता है।

मुंबई, 1 जुलाई: अदनान सामी का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर सबको हैरानी होती है। एक्टर की फैट टू फिट जर्नी वाकई में चौंकाने वाली है। हाल ही में अदनान की लेटेस्ट फोटोज ने सबका ध्यान आकर्षित किया। इन फोटोज में अदनान अपनी पत्नी और बेटी के साथ नजर आए। सिंगर के परिवार में उनकी पत्नी और बेटी के अलावा उनका एक बेटा भी है, जो पाकिस्तान में रहता है। अदनान के ट्रांसफॉर्मेशन के बाद फैंस उनके बेटे को एक्टर की कार्बन कॉपी बुलाते हैं। ऐसे में आप भी देखिये अदनान के हैंडसम बेटे की तस्वीरें...

पिता की तरह थे अजान

पिता की तरह थे अजान

अपने बचपन की तस्वीरों में अजान पिता की ही तरह काफी चबी हुआ करते थे। उन्हें देखकर अदनान की पुरानी तस्वीरें याद आ जाएंगीं। बेटे में अपने पिता का पुराना लुक नजर आ रहा है। लेकिन पिता की ही तरह जिस तरह से अजान ने खुद को ट्रांसफॉर्म किया है, वो काबिलेतारीफ है।

इस ड्रामा से एक्टिंग में किया डेब्यू

इस ड्रामा से एक्टिंग में किया डेब्यू

अजान का पूरा नाम अजान सामी खान है। वे पाकिस्तान के जाने-माने एक्टर, सिंगर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं। अजान ने कई सुपरहिट गाने गाए और खुद प्रोड्यूस भी किए हैं। अजान ने 'इश्क-ए-ला' ड्रामा से एक्टिंग में डेब्यू किया था।

दो बच्चों के पिता हैं अजान

दो बच्चों के पिता हैं अजान

करियर से परे अजान की निजी जिंदगी की बात करें, तो अजान ने साल 2014 में अपने बचपन के प्यार सोफिया बिलगरामी से शादी कर ली। शादी के वक्त अजान की उम्र मात्र 20 साल थी। अजान के एक बेटा और एक बेटी हैं। वे अकसर अपने बच्चों के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+