'वो चाहता है लड़की सिर्फ घर',बहन इफ्फत ने अदनान शेख की करतूतों की खोली पोल
Adnaan Shaikh Controversy With Sister: टिक टॉक से इंफ्लूएंसर बने अदनान शेख Bigg Boss Ott 3 और अपनी शादी की वजह से खबरों पर बने हैं। इसके साथ ही वो अब अपनी बहन के बयानों की वजह से भी चर्चित हो गए हैं। पिछले दिनों अदनान की बहन इफ्फत (Iffat) ने उनके लिए शिकायत दर्ज करवाई थी।
हालांकि अदनान पहले भी कॉन्ट्रोवर्सी में रह चुके हैं। वो एक मामले में जेल में भी जा चुके हैं। अब इफ्फत ने एक इंटरव्यू में अपने भाई की सारी करतूतों की पोल खोली है। इसमें उन्होंने ये भी बताया कि अदनान एक छोटी सोच का आदमी है और वो मारपीट भी करता था। बातचीत में इफ्फत ने अदनान की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

अपराधी हमेशा अपराधी होता है
टेली टॉक से बात करते हुए इफ्फत ने कई गंभीर आरोप अदनान पर लगाए हैं। उन्होंने बताया कि जब वह अस्पताल में अपने माता पिता से मिलने गईं थी, तब अदनान ने उन्हें मारना शुरू कर दिया है। अदनाना को कुछ घंटो के लिए जेल में हुई थी। लेकिन अगले ही दिन बेल पर बाहर आ गया। कोई इंसान जो अपराध कर रहा है, वो करता रहेगा। क्योंकि उसे पता है कि वो कुछ समय में बेल पर छूट जाएगा। इस बात का फायदा अपराधी हमेशा उठाता है। इफ्फत ने FIR पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।
अदनान की बीवी ने किया था फोन
इस मामले में इफ्फत ने कहा कि मुझे किसी प्रकार का नोटिस नहीं मिला है। मुझे नहीं पता वो किसी बारे में बात कर रहे हैं। क्योंकि अभी तक मुझे कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला। अदनान मेरी पढ़ाई से भी खुश नहीं था। वो चाहता था मैं पढ़ाई ना करूं। उनकी ये सोच हमेशा से रही है कि लड़की को घर ही संभालना चाहिए। वो बहुत रूढ़ीवादी लड़का है। मेरी शादी के एक हफ्ते पहले आयशा का मुझे कॉल आया था। उसने मुझे कहा कि तुम भीख मांगने मत आना यहां। क्योंकि तेरा भाई तुझे एक फूटी कौड़ी नहीं देगा। तब मैंने उसे कहा कि मेरे पास पापा हैं और अदनान का पैसा अपने पास रखे। मुझे उससे कुछ नहीं चाहिए। इसके बाद मैंने बात नहीं।












Click it and Unblock the Notifications