अदनान शेख ने निकाह से पहले बदला था पत्नी का धर्म? अब बताई थी पूरी सच्चाई, बोले-'मेरी बेगम का धर्म पहले...'

Adnaan Shaikh: बिग बॉस OTT 3 के फेम, अदनान शेख अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अदनान ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड आयशा से शादी की है। दोनों ने मीडिया से अपील की थी कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए, क्योंकि आयशा अपना चेहरा दुनिया के सामने नहीं लाना चाहती थीं।

अदनान की बहन ने अपने भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि अदनान ने उन्हें और उनके ससुर को शारीरिक रूप से हमला किया। बहन ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए और बताया कि आयशा असल में हिंदू थीं, जिनका नाम रिद्धि जाधव था और उन्होंने अदनान से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया।

Adnaan Shaikh

अदनान शेख ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक Q&A सत्र आयोजित किया था, जहां एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या उनकी पत्नी भी मुस्लिम हैं? इस पर अदनान ने स्पष्ट किया कि उनकी पत्नी मुस्लिम हैं और इस्लाम में इंटर-कास्ट शादी का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग इंटर-कास्ट शादियां करते हैं, उनका रिश्ता सही नहीं माना जाता, और उनके बच्चे भी जायज नहीं होते।

अदनान की बहन इफत ने इस विवाद में कुछ और निजी और चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि आदनान की पत्नी आयशा असल में एक हिंदू लड़की थीं, जिनका नाम रिद्धि जाधव था। इफत ने यह भी कहा कि आयशा ने हमेशा दावा किया था कि उन्हें इस्लाम की संस्कृति बहुत पसंद है और वह हमेशा से ही धर्म परिवर्तन करना चाहती थीं। इफत का अब अपने भाई से कोई संबंध नहीं है उन्होंने सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं।

बता दें कि अदनान शेख ने इस साल 25 सितंबर को आएशा से शादी की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी का चेहरा रिवील नहीं किया। अदनान का कहना था कि वह अपनी पत्नी को मीडिया से दूर रखना चाहते हैं। ग्रैंड वेडिंग के दौरान अदनान की पत्नी ने अपना चेहरा मास्क से कवर किया हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+