आदित्य रॉय कपूर ने अनन्या पांडे संग वायरल वेकेशन फोटोज पर तोड़ी चुप्पी, नहीं कबूली रिश्ते की बात
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की स्पेन की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब इस पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।
Aditya Roy Kapur And Ananya Panday: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में हैं। यूं तो दोनों ने अपने रिश्ते को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन आए दिन कपल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
हाल ही में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे यूरोप में छुट्टियों मनाने गए थे। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इन तस्वीरों के बाद लोग कयास लगाने लगे थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब एक इंटरव्यू के दौरान आदित्य रॉय कपूर ने इन वायरल तस्वीरों पर चुप्पी तोड़ी है।

आदित्य रॉय कपूर ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'ये अच्छी बात है कि मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं लेकिन हां मैंने इसके बारे में काफी सुना था। उस वक्त मुझे ब्रेक की जरुरत थी। मैंने मानसून मिस किया, मुझे मुंबई में मानसून बेहद पसंद है। जब मैं वापस आया तो लगातार एक हफ्ते तक बारिश हुई।"
हालांकि इस दौरान आदित्य रॉय कपूर अनन्या पांडे संग अपने रिश्ते पर बोलने बचते हुए दिखे। उन्होंने डेटिंग को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। बता दें कि वेकेशन से मुंबई लौटने के बाद अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एकसाथ मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए दिखे। इसके बाद कपल की मूवी डेट की तस्वीरें वायरल हुईं थीं। दोनों फिल्म बार्बी देखने गए थे।
आपको बता दें कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को सबसे पहले कृति सेनन की पार्टी में स्पॉट किया गया था। इसके बाद दोनों ने मनीष मल्होत्रा के लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया था। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। हालांकि इन सबके बावजूद कपल ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications