वेकेशन के बाद एयरपोर्ट पर अलग-अलग नजर आए आदित्य-अनन्या, कैमरा देखते ही छिपाया अपना मुंह, VIDEO VIRAL
Aditya Roy Kapur Ananya Pandey: इन दिनों अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों स्पेन में साथ घूमने गए हुए थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अब दोनों स्पेन से छुट्टियां मना कर मुंबई वापस लौट चुके हैं।
वेकेशन से लौटे आदित्य-अनन्या
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को गुरूवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों एयरपोर्ट से अलग-अलग दिखाई दिए। वहीं लुक्स की बात करें तो कपल ने मैचिंग कपडे पहने हुए थे। जहां आदित्य ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं। वहीं अनन्या भी ब्लैक ग्रे टी शर्ट में दिखाई दीं।

एयरपोर्ट पर अलग-अलग हुए स्पॉट
बता दें कि, पहले अनन्या पांडे को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस पैपराजी से बचती हुई दिखीं। पैप्स ने अनन्या पांडे से पूछा कैसी रही वेकेशन तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'अच्छी रही'। इसके बाद एक्ट्रेस हाथ से मुंह छुपाते हुए अपनी कार की तरफ बढ़ी। इसके कुछ देर बार आदित्य रॉय कपूर को एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों की यह अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वेकेशन की फोटोज
सबसे पहले आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की स्पेन से एक दूसरे को हग की हुई फोटो वायरल हुई थी। दोनों एक दूसरे में खोए हुए दिखे थे। इसके बाद कपल पुर्तगाल के एक रेस्टोरेंट में साथ बैठे हुए दिखाई दिए। जिसमें दोनों एक दूसरे से बातें कर रहे हैं वहीं अनन्या आदित्य को देखकर मुस्कुरा रही हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद अब फैंस को इंतजार है कि दोनों जल्द ही अब अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दें। हालांकि अभी तक इस रिश्ते को लेकर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications