Aditya Narayan ने इस वजह से गुस्से में फैन का फेंका था फोन,मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आदित्य के पैर पर..'
Aditya Narayan Controversy: बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण इन दिनों काफी चर्चा में छाए हुए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान फैन को पहले माइक से मारा और फिर उसका फोन फेंक दिया। इसके बाद से सिंगर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। लेकिन अब इस इवेंट की सच्चाई सामने आ गई है। इस मामले में खुद इवेंट मैनेजर ने चुप्पी तोड़ी और बतााया कि आखिर सिंगर ने ऐसा क्यों किया था।
मैनेजर ने खुलासा किया कि जिस शख्स का आदित्य ने फोन फेंका था वह बार-बार सिंगर के पैर खींच रहा था। उसने सिंगर की लगभग 200 करीब फोटोज ली थीं। जिसकी वजह से आदित्य बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे और उन्होंने गुस्से में उसका फोन उठाकर फेंक दिया था। इस घटना के बाद पूरा कॉन्सर्ट अच्छे से चला और सब ठीक रहा।

मैनेजर ने आगे यह भी बताया कि वह लड़का कॉलेज का स्टूडेंट भी नहीं था। वह कॉलेज के बाहर का कोई व्यक्ति था। अगर इस घटना में आदित्य गलत होते और वह सही तो जरूर अपना आगे आकर पक्ष रखता। लेकिन उसने ऐसा कुछ नहीं किया। शुरुआत में आदित्य ने काफी टालने की कोशिश की लेकिन वह शख्स माना नहीं और वह बार बार उनके पैर खींच रहा था।
हालांकि अभी तक आदित्य नारायण या उनकी टीम की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। वीडियो की अगर बात करें तो आदित्य नारायण स्टेज पर गा रहे होते हैं इसके बाद अचानक उन्होंने गाते वक्त स्टेज पर शख्स को जोर से माइक मारा और फिर उसका फोन उठाकर दूर फेंक दिया।
वहीं सिंगर दर्शन रावल ने भी बताया कि उन्होंने इस वजह से ही कॉलेज में कॉन्सर्ट करने बंद कर दिए। मैनेजर ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, 'लोगों को ऐसी घटनाओं के पीछे का सच नहीं पता होता है. उन्हें सिर्फ स्टोरी का एक पहलू दिखता है. वो लड़का बार-बार आदित्य के पैर में मार रहा था. पैर खींच रहा था. अगर आदित्य गिर जाता तो? अगर वो लड़का सही होता तो वो कॉलेज अथॉरिटीज से बात करता।'












Click it and Unblock the Notifications