आदित्य चोपड़ा ने बताया क्यों डूब गया भाई उदय चोपड़ा का करियर, नेपोटिजम पर कह दी ये बड़ी बात

Aditya Chopra On Uday Chopra: आदित्य चोपड़ा ने नेपोटिज्म पर बात करते हुए कहा- यशराज फिल्म्स ने इतने सारे नए चेहरे लॉन्च किए हैं लेकिन परिवार के बेटे उदय चोपड़ा को हम स्टार नहीं बना पाए।

aditya chopra

Aditya Chopra On Uday Chopra: बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर हमेशा विवाद होता रहा है। आम लोगों से लेकर खुद सेलेब्स भी नेपोटिज्म पर हमेशा चर्चा करते नजर आते हैं। लोगों की मानें तो स्टार किड होने का एक अलग फायदा हमेशा से मिला है जबकि कई लोगों को गिलैमर इंडस्ट्री में आने के लिए कई सालों तक स्ट्रगल करना पड़ता है। दमदार एक्टिंग, गुड लुकिंग फेस और कड़ी मेहनत के बावजूद अगर फिल्मी बैकग्राउंड न हो तो कई लोगों को काफी समय तक स्ट्रगल करना पड़ता है जबकि स्टारडम की चमक कुछ और ही है जो कि स्टारकिड्स पर साफ नजर आती है। इससे पहले नेपोटिज्म पर खूब बवाल मचा, जब कुछ साल पहले कंगना रनौत ने करण जौहर के चैट शो में ये मुद्दा उठाया था। रणबीर कपूर से लेकर उदय चोपड़ा, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट और सारा अली खान समेत दर्जनों यंग एक्टर्स इस वजह से हमेशा ही निशाने पर रहे हैं। अब नेपोटिज्म के इस मुद्दे पर प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है और खुलकर बात की है। नेपोटिज्म के इस मुद्दे के लिए आदित्य चोपड़ा ने अपने भाई और एक्टर उदय चोपड़ा का ही उदाहरण दिया है।

नेपोटिज्म पर आदित्य चोपड़ा का बयान

नेपोटिज्म पर आदित्य चोपड़ा का बयान

बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर और डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने अपने भाई उदय चोपड़ा के असफल करियर और बॉलीवुड में नेपोटिज्म के मुद्दे पर नेटफ्लिक्स की लेटेस्ट डॉक्युमेंट्री द रोमांटिक्स में खुलकर बात की। आपको बता दें कि उदय चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा के बेटे हैं। आदित्य चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सक्सेफुल प्रोड्यूसर हैं। इसके अलावा वह एक सफल डायरेक्टर भी हैं लेकिन उनके छोटे भाई उदय चोपड़ा एक्टिंग में कोई कमाल नहीं कर पाए हैं। प्रोडक्शन में भी उन्होंने अपना हाथ आजमाया था लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। उदय चोपड़ा 'मोहब्बतें', 'मेरे यार की शादी है' और 'धूम' जैसी मल्टीस्टारर हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

भाई उदय के फ्लॉप करियर पर बोले आदित्य चोपड़ा

भाई उदय के फ्लॉप करियर पर बोले आदित्य चोपड़ा

आदित्य चोपड़ा ने डॉक्यूमेंट्री में कहा- लोग समझते हैं कि फिल्मी परिवार से आने वाला हर एक्टर जरूर सफल होता है लेकिन हर बार ऐसा हो ये बिल्कुल जरूरी नहीं है। हर कोई ग्लैमर इंडस्ट्री में सफल नहीं हो पाता है। आदित्य चोपड़ा ने आगे कहा- मैं इसे अपने भाई के उदाहरण से समझा सकता हूं। मेरा भाई उदय चोपड़ा एक एक्टर है, लेकिन वह एक्टिंग करियर में कभी सफल नहीं हो पाया। वह कभी हीरो नहीं बन पाया।

'फिल्मी परिवार में होने से ब्रेक मिलना आसान'

'फिल्मी परिवार में होने से ब्रेक मिलना आसान'

आदित्य चोपड़ा ने कहा- अगर आप किसी फिल्मी परिवार में पैदा होते हैं तो आपके लिए फिल्मों में ब्रेक मिलना या फिर ऑडिशन देना आसान हो जाता है, लेकिन सबकुछ ऐसे तय नहीं होता है। दर्शकों पर बहुत कुछ निर्भर करता है। इस डॉक्युमेंट्री में उदय चोपड़ा ने भी अपने करियर पर बात की और बताया कि उन्होंने अपने डेब्यू फिल्म 'मोहब्बतें' के लिए कितनी कड़ी मेहनत की थी। उदय चोपड़ा ने बताया कि भाई आदित्य चोपड़ा ने उनसे कहा था कि अगर एक्टर बनना है तो तुम्हें अपने डांस पर काम करना होगा। अच्छा डांसर बनना होगा।

उदय चोपड़ा ने बताया क्यों डूबा करियर

उदय चोपड़ा ने बताया क्यों डूबा करियर

आपको बता दें कि उदय चोपड़ा ने फिल्म 'मोहब्बतें' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसे फिल्म के डायरेक्टर उनके बड़े भाई आदित्य चोपड़ा थे जबकि पापा यश चोपड़ा इस मूवी के प्रोड्यूसर थे। फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, शमिता शेट्टी, जिमी शेरगिल और अमिताभ बच्चन समेत कई अच्छे और बड़े एक्टर्स थे। उदय चोपड़ा ने इस बारे में आगे कहा- जब फिल्म 'धूम' रिलीज हुई तो मैं एक मेनस्ट्रीम एक्टर बनने की कोशिश कर रहा था। मुझे लोगों ने अली के रोल में खूब पसंद किया था। मुझे कॉमेडी वाले रोल और करने चाहिए थे। मुझे कई ऑफर मिले थे लेकिन मैंने उन्हें ठुकरा दिया था।

'मैं खुद को एक रोमांटिक हीरो समझता था'

'मैं खुद को एक रोमांटिक हीरो समझता था'

उदय चोपड़ा ने इंटरव्यू में कहा- मैं एक लीड हीरो बनने की जबरन कोशिश कर रहा था। मैं कॉमेडी नहीं करना चाहता था। मुझे रोमांटिक हीरो बनना था। जब मैंने एक्टिंग करनी शुरू की तो मैं बहुत मासूम और नासमझ था। मुझे लगा कि सब लोग मुझे रोमांटिक हीरो के तौर पर पसंद करेंगे। कभी सोचा ही नहीं था कि उन्हें मैं पसंद नहीं आऊंगा। उदय चोपड़ा ने आगे कहा- लोग हमेशा ही मुझे 'फ्लॉप एक्टर' और 'नेपोटिज्म का प्रोडक्ट' कहकर ताना मारते थे जिससे मुझसे बहुत बुरा लगता था।

एक्टिंग में वापसी नहीं करेंगे उदय चोपड़ा

एक्टिंग में वापसी नहीं करेंगे उदय चोपड़ा

वहीं आदित्य चोपड़ा ने कहा- लोगों को उदय हमेशा ही कॉमेडी करते हुए पसंद आए, लेकिन उदय कॉमेडी नहीं करना चाहते थे। वह एक रोमांटिक हीरो बनना चहते थे। आदित्य के मुताबिक बाद में उदय को खुद ही एहसास हुआ कि एक्टिंग की दुनिया उनके लिए नहीं बनी है। वहीं उदय चोपड़ा से जब पूछा गया कि क्या अब वह एक्टिंग में वापसी करेंगे तो उन्होंने कहा कि वह शौक के तौर पर एक्टिंग कर सकते हैं, लेकिन अब इसमें करियर नहीं बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+