'मुझे पति और सास ने खूब पीटा, गाली दी', Aditi Sharma का किया हुआ ऐसा हाल, FIR दर्ज, क्या है मामला?

Aditi Sharma: टीवी की फेमस एक्ट्रेस अदिति शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अदिति ने अपने पति ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस की शिकायत पर मुंबी के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एक FIR भी दर्ज की गई है। अदिति ने आरोप लगाया गया है कि पति, सास और ननद तीनों ने मिलकर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया है।

अदिति शर्मा की पर्सनल लाइफ में मची उथल-पुथल
आपको बता दें कि अदिति शर्मा ने 'रब से है दुआ', 'कलीरें' और 'अपोलीन-सपनों की ऊंची उड़ान' जैसे शोज से टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि इन दिनों एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Aditi Sharma

अदिति शर्मा ने पति और ससुराल वालों पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

अदिति शर्मा ने अपने पति, सास और ननद पर उनके साथ मारपीट करने और गाली-गलौज देने के आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शिकायत में कहा है कि ससुराल वालों ने उनके चरित्र पर भी सवाल उठाए हैं। अदिति के अनुसार ससुराल वाले उनकी शादी के गहनों का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

कब हुई थी अदिति शर्मा की शादी?

जानकारी के अनुसार अदिति शर्मा की शिकायत के बाद से से गोरेगांव पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक्ट्रेस ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि साल 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान अभिनीत (पति) से उनकी मुलाकात हुई थी। फिर दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में वो एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। आदिति शर्मा ने बताया कि 12 नवंबर 2024 में दोनों ने परिवार वालों की सहमति से शादी कर ली थी। हालांकि शादी से पहले ही कपल गोरेगांव वेस्ट के एक अपार्टमेंट में लिव इन में रहे रहे थे।

'पति मेरे चरित्र पर भी शक करने लगे थे'

-अदिति शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि शादी के कुछ समय बाद ही उनके पति अभिनीत का बर्ताव काफी बदल गया था। दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों पर अक्सर झगड़े होने लगे थे। एक्ट्रेस ने साल 2025 का जिक्र करते हुए बताया- कॉफी को लेकर एक बार बहस हो गई थी जो कि गाली-गलौज तक पहुंच गई थी।

-अदिति शर्मा ने ये भी कहा है कि पति उनके चरित्र पर शक करने लगे थे। पति ने अदिति पर किसी दूसरे शख्स के साथ अफेयर होने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को उनके पैरेंट्स से बात करने पर भी रोक दिया गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+