Aditi Mukherjee Death: एक्ट्रेस अदिति मुखर्जी की दर्दनाक मौत, बीच सड़क पर हुआ ऐसा हाल, कैसे गई जान?
Aditi Mukherjee Death: थिएटर जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि उभरती हुई थिएटर आर्टिस्ट अदिति मुखर्जी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
थिएटर आर्टिस्ट अदिति मुखर्जी की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोएडा स्थित गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले एक थिएटर प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए अदिति मुखर्जी घर से निकली थीं लेकिन नोएडा परी चौक के पास उनकी कैब को एक तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

रोड एक्सीडेंट में अदिति की हो गई थी ऐसी हालत
हादसा इतना भीषण था कि अदिति मुखर्जी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी दर्दनाक मौत से लोग काफी शॉक्ड हो गए हैं।
सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई एक्ट्रेस की मौत
-जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद अदिति मुखर्जी को ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति नाजुक थी और डॉक्टर उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे थे। कहा जा रहा है कि सिर पर लगी गंभीर चोटों के कारण अदिति ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।
-अदिति मुखर्जी के साथ हुए हादसे की खबर जैसे ही थिएटर समुदाय तक पहुंची, हर कोई सदमे में आ गया। आपको बता दें कि कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही अदिति को श्रद्धांजलि दी गई है।
कौन थीं अदिति मुखर्जी?
-अदिति मुखर्जी दिल्ली के महिपालपुर में अपने भाई अरिंदम मुखर्जी के साथ रहती थीं जबकि उनका पैतृक घर ओडिशा में है। वह चर्चित अस्मिता थिएटर ग्रुप की पूर्व छात्रा थीं और साल 2022 बैच की टैलेंटेड परफॉर्मर मानी जाती थीं।
-थिएटर निर्देशक अरविंद गौर ने सोशल मीडिया पर अदिति मुखर्जी के निधन की जानकारी शेयर की है और उनके जाने को थिएटर समुदाय के लिए बड़ी क्षति बताया है।
अदिति मुखर्जी ने बड़े कलाकारों के साथ किया था काम
अदिति मुखर्जी इन दिनों बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा और राहुल भूचर के साथ पॉपुलर नाटक हमारे राम में अभिनय कर रही थीं। निर्देशक अरविंद गौर के अनुसार अदिति को एक्सीडेंट में सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जो उनकी मौत का कारण बनीं। हादसे की जानकारी मिलते ही अदिति के माता-पिता ओडिशा से दिल्ली पहुंच गए हैं।
थिएटर जगत में शोक की लहर
-अदिति मुखर्जी का यूं अचानक चले जाना थिएटर जगत के लिए बड़ा झटका है। कम उम्र में उनकी प्रतिभा ने लोगों को प्रभावित किया था और उन्हें एक उभरती हुई कलाकार के रूप में देखा जाता था।
-सोशल मीडिया पर कई थिएटर एक्टर्स और कलाकारों ने अदिति मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए दुख व्यक्त किया है। अदिति की मौत ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और लापरवाह ड्राइविंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications