Adipurush: थिएटर के मालिकों ने 'भगवान हनुमान' की सीट को सजाया, फूलों से किया श्रृंगार, वायरल हुई फोटो
कृति सेनन और प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष 16 जून को रिलीज हो चुकी है। इस बीच थिएटर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर फैंस मेकर्स की तारीफ करते नहीं थक रहे।
Adipurush: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' के रिलीज होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब फैंस का यह इंतजार खत्म हो गया और 16 जून को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जिस तरह से फैंस के बीच फिल्म को लेकर क्रेज है मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी।
रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष
पिछले दिनों फिल्म निर्माताओं ने घोषणा की थी कि देश के सभी सिनेमाघरों में भगवान हनुमान के लिए एक सीट रिजर्व रखी जाएगी। ऐसा माना जाता है कि जहां भगवान राम का पाठ होता है वहां हनुमान जी जरूर प्रकट होते हैं। मेकर्स ने इस विश्वास को मानते हुए सिनेमाघरों में हनुमान जी के लिए एक सीट रिजर्व करने का फैसला किया।

थिएटर में सजाई गई भगवान हनुमान की सीट
जानकारी के मुताबिक, हनुमान जी की ये सीट अब खाली नहीं रहेगी बल्कि उस सीट पर भगवान हनुमान की मूर्ति या तस्वीर रखी जाएगी। अब फिल्म रिलीज होने से पहले थिएटर के मालिकों ने भगवान हनुमान की एक तस्वीर शेयर की है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर हुई वायरल
इस तस्वीर में हनुमान जी की भगवान राम और मां सीता की फ्रेम वाली तस्वीर लगाई गई है। साथ ही उसे फूलों और केसरिया माला से सजाया गया है। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हुई तो फैंस काफी इमोशनल हो गए और उन्होंने आदिपुरुष के मेकर्स की जमकर तारीफ की। जानकारी के मुताबिक, मूर्ति पर रोजाना ताजे फूल चढ़ाए जाएंगे और आसन को भी बदला जाएगा।
Special Hanuman Ji Seat.. #Adipurush pic.twitter.com/BsSSBLA0kW
— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) June 15, 2023
हनुमान जी के बगल वाली सीट होगी महंगी?
सिनेमाघरों के मालिक ये सिर्फ भगवान हनुमान के प्रति अपनी भक्ति दिखा रहे हैं। माना जा रहा था कि इस सीट के बगल वाली सीट के लिए फैंस को बड़ी रकम चुकानी होगी। लेकिन बाद में प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज ने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि, इस सीट के लिए बाकी अन्य सीटों की तरह सामान्य होगा।












Click it and Unblock the Notifications